एक्सप्लोरर

Karnataka: कर्नाटक के IPS अधिकारी ने चौथी बार दिया इस्तीफा, जानें क्या है मामला

IPS P Ravindranath Resigns: कर्नाटक के आईपीएस ऑफिसर पी रवींद्रनाथ ने चौथी बार अपना इस्तीफ दिया है. उनका कहना है कि प्रशासन उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है, जिस कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है.

Karnataka Cop Resigns: कर्नाटक के आईपीएस ऑफिसर और डीजीपी पी रवींद्रनाथ ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है. रवींद्रनाथ का कहना है कि उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था. दरअसल हाल ही में पी रवींद्रनाथ का तबदला कर्नाटक पुलिस की ट्रेनिंग विंग में किया गया था, जिसे लेकर वह काफी नाराज हैं.

अपने इस्तीफे में पी रवींद्रनाथ ने लिखा कि 'मैंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. जिसके कारण सिर्फ मुझे परेशान और मेरा उत्पीड़न करने के इरादे से समय से पहले मेरा ट्रांसफर किया जा रहा है.' फिलहाल अब इस मुद्दे पर राजनीति गर्माने लगी हैं. जिस पर कर्नाटक के मंत्री शिवराम हेब्बार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पी रवींद्रनाथ के इस्तीफे को लेकर मंत्री शिवराम हेब्बार ने कहा है कि 'इस तरह के इस्तीफे हर सरकार के कार्यकाल के दौरान आते हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान ऐसा देखने को मिल रहा है. उनका (पी रवींद्रनाथ) कहना है कि वे दबाव में ऐसा कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी कुछ अलग आंतरिक मामले होते हैं. मुझे नहीं पता की उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया.' आगे कहा है कि 'वरिष्ठ अधिकारी अपना फैसला खुद लेते हैं. उन्होंने सरकार को दोष नहीं दिया है. कोई काम करने वाला हमेशा किसी न किसी तरह के दबाव में रहेगा. मैं एक मंत्री हूं, और मैं बहुत दबाव में हूं लेकिन इस्तीफा इसका समाधान नहीं है'.

बता दें कि इससे पहले भी आईपीएस अधिकारी पी रवींद्रनाथ ने अपना इस्तीफा दिया है. यह उनका चौथा इस्तीफा है, फिलहाल वह इस्तीफा देने के कुछ समय बाद इसे वापस ले लेते हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2008, 2014 और 2020 में अपना इस्तीफा दिया था. फिलहाल पी रवींद्रनाथ आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं जो 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget