एक्सप्लोरर

कांग्रेस के दो विधायकों का इस्तीफा, क्या खतरे में है कर्नाटक की गठबंधन सरकार?

ये हलचल राज्य की राजनीति में उस वक़्त देखने को मिल रही है जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी निजी यात्रा पर अमेरिका गए हुए हैं. इस्तीफों के साथ ही कर्नाटक की गठबंधन सरकार के भविष्य पर फिर एक बार संकट गहरा गया है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में गठबंधन की सरकार को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है. बेल्लारी जिले के विजयनगर से विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. इस खबर की पुष्टि खुद आंनद सिंह ने की है. उधर कांग्रेस के एक और विधायक गोकाक से रमेश जार्किहोली ने भी इस्तीफा दे दिया है. इन दोनों ही इस्तीफों के साथ ही कर्नाटक की गठबंधन सरकार के भविष्य पर फिर एक बार संकट गहरा गया है.

हालांकि इन दोनों के इस्तीफे किसी के लिए भी चौंका देने वाले नहीं है. क्योंकि दोनों नेताओं के इस्तीफे की अटकलें पिछले कई महीनों से चल रही थी. इससे पहले रमेश ने कांग्रेस से इस्तीफे के संकेत भी दिए थे. साथ ही बीजेपी के टिकट पर अपने भाई सतीश जार्कीहोली की सीट येमकानमर्डी से लड़ने का संकेत भी दिया था. साथ ही हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रमेश जार्कीहोली बीजेपी उम्मीदवार के लिए चिक्कोड़ी सीट पर कैंपेन करते भी दिखे.

सूत्रों की माने तो आनन्द सिंह और रमेश जार्कीहोली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के विधायक बी नागेन्द्र और महेश कुमठाहल्ली, बीसी पाटिल, गणेश, बसवन्ना दड्डल भी इस्तीफा देने की लिस्ट में शामिल हैं और आने वाले दिनों में कांग्रेस को और झटके दे सकते हैं. फ़रवरी महीने में कांग्रेस ने रमेश जार्कीहोली के खिलाफ याचिका स्पीकर को दी थी कि विधानसभा से उन्हें डिसक्वालिफाई किया जाए. रमेश जार्किहोली मिनिस्टर ऑफ मुनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन रहे हैं जिन्हें 2018 में पद से हटा दिया था. इससे पहले रमेश जार्किहोली ने डीके शिवकुमार पर उनके काम में दखल अंदाज़ी का भी आरोप लगाया था.

गठबंधन सरकार के नंबर इस वक़्त कुछ इस तरह है कांग्रेस: 78 जेडीएस: 37 बीएसपी: 1 निर्दलीय: 2 कुल मिलाकर: 118

वहीं दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया है. वहीं बीजेपी के 105 विधायक है. राज्य मैजिक नंबर 113 है.

ये हलचल राज्य की राजनीति में उस वक़्त देखने को मिल रही है जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी निजी यात्रा पर अमेरिका गए हुए हैं और 8 जुलाई को लौटेंगे. हालांकि कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी इस पूरी हलचल पर नजर हैं और बीजेपी का सरकार गिराने का सपना कभी साकार नहीं होगा.

उधर सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में इस्तीफे का ये सिलसिला और चलेगा वहीं बीजेपी सरकार बनाने की हर संभावना तलाश रही है. पिछले कई महीनों से इस्तीफे देने वाले विधायक कांग्रेस से संपर्क में नहीं थे और बीजेपी के साथ संपर्क में बताए जा रहे हैं. यहां तक कि कई बैठकों से गायब भी रहे. साफ है बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बारह विधायकों के इस्तीफे की जरूरत है. ऐसे में एक ओर जहां खुद येदियुरप्पा सरकार बनाने के दावा करते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुमारस्वामी और कांग्रेस बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाती रही हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget