एक्सप्लोरर

कर्नाटक सरकार अनुसूचित जातियों के आंतरिक आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध, बोले सीएम सिद्धरमैया

कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस एच एन नागमोहन दास को अनुसूचित जातियों के बीच आंतरिक आरक्षण की सिफारिश करने के लिए एक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार (5 जनवरी, 2025) को कहा कि उनकी सरकार अनुसूचित जातियों (एससी) के बीच आंतरिक आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या मुख्यमंत्री के बारे में कोई भी निर्णय पार्टी आलाकमान की ओर से लिया जाएगा और वह नेतृत्व के परामर्श से अपने मंत्रिमंडल में रिक्त पद को भरने का फैसला करेंगे.

सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं के एक सवाल पर कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आंतरिक आरक्षण दिया जाना चाहिए, लेकिन जैसा कि कुछ लोगों ने कहा है कि इस संबंध में ठोस आंकड़ा नहीं है, इसलिए (न्यायमूर्ति) नागमोहन दास की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया गया है. हम आंतरिक आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.'

नवंबर में सरकार ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच एन नागमोहन दास को अनुसूचित जातियों (एससी) के बीच आंतरिक आरक्षण की सिफारिश करने के लिए एक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था. अनुसूचित जातियों का एक वर्ग, विशेष रूप से एससी लेफ्ट, आंतरिक आरक्षण की मांग कर रहा है. उनका आरोप है कि केवल कुछ प्रभावशाली उपजातियां ही अधिकांश लाभ ले रही हैं, जबकि कई समुदाय अब भी हाशिए पर हैं.

एक अगस्त, 2024 को दिए गए एक ऐतिहासिक फैसले में, न्यायालय ने कहा था कि राज्यों को सामाजिक रूप से विषम वर्ग बनाने वाली अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का संवैधानिक अधिकार है, ताकि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अधिक पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए आरक्षण दिया जा सके.

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष पद पर बदलाव के बारे में पूछे गए सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा, 'यह आलाकमान द्वारा तय किया जाएगा. केपीसीसी अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सब कुछ आलाकमान द्वारा तय किया जाता है.' केपीसीसी के अध्यक्ष के रूप में चार साल पूरे कर चुके उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार वर्तमान में पद पर विस्तार पर हैं.

कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप के बाद मंत्री बी नागेंद्र के इस्तीफे से मंत्रिमंडल में रिक्त हुए स्थान को भरने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं आलाकमान से चर्चा करूंगा और उस रिक्त स्थान को भरूंगा.'

 

यह भी पढ़ें:-
रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान से ठंड में राजधानी का बढ़ गया पारा! जानें क्या कहा, कौन-कौन खफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget