एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक में लिंगायत, वोक्कालिगा और अन्य समुदायों ने किस पार्टी का दिया है साथ, जानिए इस एग्जिट पोल के नतीजे

Karnataka Exit Polls Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 13 मई को सामने होंगे. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सुर्खियां बने हुए हैं.

Karnataka Election Exit Polls: देश की राजनीति में जाति हमेशा से ही महत्वूर्ण रही है. कर्नाटक भी इससे अछूता नहीं है. राज्य के विधानसभा चुनाव में प्रमुख पार्टियों के पास कम से कम एक समुदाय या फिर जाति का साथ मिलता रहा है. बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के पास किसी न किसी जाति या समुदाय का बैकअप है. इस बार के चुनाव में किस समुदाय ने किस पार्टी पर विश्वास दिखाया है, ये जानने की कोशिश करते हैं.

10 मई को हुए मतदान के नतीजे शनिवार (13 मई) को सभी के सामने होंगे. उससे पहले एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आए हैं उसका डेटा इस्तेमाल करके इस चीज को समझने का प्रयास करते हैं. इंडिया डुटे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत की ओर इशारा करते हुए अनुमान लगाया है कि वो 122 से 140 सीटें जीत सकती है. वहीं, बीजेपी को बड़ा सेटबैक दिखाते हुए 62 से 80 सीटों पर रोक दिया है.

किस जाति का किस पार्टी को समर्थन?

राज्य की सत्ता में आसीन बीजेपी को लिंगायत समुदाय का भरपूर समर्थन मिलता रहा है. कोस्टल कर्नाटक और ओल्ड मैसुरु को छोड़कर ये समुदाय पूरे राज्य में है. उत्तरी कर्नाटक में इसकी भरमार है. साल 2018 के चुनाव में 64 प्रतिशत लिंगायत समुदाय ने बीजेपी के लिए वोट किया था. क्या इस बार भी इस समुदाय ने बीजेपी पर भरोसा किया है? तो एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल कहता है कि ये समुदाय इस बार भी बीजेपी के साथ है.

वहीं, एसटी समुदाय की अगर बात करें तो 44 प्रतिशत कांग्रेस, 33 प्रतिशत बीजेपी और 14 प्रतिशत जेडीएस के साथ गया है. एससी कैटगरी के लोगों ने 60 प्रतिशत कांग्रेस, 22 प्रतिशत बीजेपी और 14 प्रतिशत जेडीएस पर भरोसा किया है. कुरुबा समुदाय ने 63 प्रतिशत कांग्रेस, 22 प्रतिशत बीजेपी और 10 प्रतिशत जेडीएस का साथ दिया है.

इसी एग्जिट पोल में मुसलमानों ने 88 प्रतिशत कांग्रेस, 2 प्रतिशत बीजेपी और 8 प्रतिशत जेडीएस पर भरोसा किया है. वोक्कालिगा ने सबसे ज्यादा 46 प्रतिशत जेडीएस, उसके बाद 25 प्रतिशत बीजेपी और 24 प्रतिशत कांग्रेस के लिए वोट किया. इसके अलावा ओबीसी समाज के लोगों ने 45 प्रतिशत बीजेपी, 31 प्रतिशत कांग्रेस और 15 प्रतिशत जेडीएस पर भरोसा जताया है. अब बात करते हैं लिंगायत समुदाय की जिसने एक बार फिर 64 प्रतिशत बीजेपी, 20 प्रतिशत कांग्रेस और 40 प्रतिशत जेडीएस पार्टी के लिए वोट किया है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Exit Polls Results: कर्नाटक में बीजेपी के लिए खराब से खराब क्या हो सकता है? सरकार बनने की कितनी संभावना- सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget