एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: फिल्म द केरला स्टोरी पर पीएम मोदी का बयान, कर्नाटक की रैली में कहा- कांग्रेस समाज को तहस-नहस करने वाली...

PM Modi On Congress: पीएम मोदी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है.

PM Modi On The Kerala Story: बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस (Congress) के घोषणापत्र के वादे को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) लगातार हमलावर हैं. उन्होंने शुक्रवार (5 मई) को बल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वायदें है. कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है. अब तो कांग्रेस की हालत इतनी बुरी है कि उनके पैर कांप रहे हैं और इसलिए कांग्रेस को मेरे जय बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है. पीएम मोदी ने फिल्म 'द केरला स्टोरी' का भी जिक्र किया. 

उन्होंने कहा कि मैं ये देख कर हैरान हूं कि अपनी वोट बैंक के खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं. ऐसी पार्टी क्या कभी भी कर्नाटक की रक्षा कर सकती है? आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, आईटी इंडस्ट्री, खेती, किसानी और गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जाएगी. बीते कुछ वर्षों में आतंकवाद का एक और भयानक स्वरूप पैदा हो गया है. बम, बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती. 

'द केरला स्टोरी' को लेकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी' की इन दिनों काफी चर्चा है. कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है. देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है. इस सिनेमा का भी कांग्रेस ने विरोध किया. इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है. 

"कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है"

पीएम मोदी ने कहा कि कल यहां इतनी बारिश के बाद, इतनी कठिनाइयां थी उसके बावजूद ये जनसैलाब बीजेपी को आशीर्वाद देने आया है. ये दर्शाता है कि चुनाव के नतीजे क्या हैं. कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है. कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है. बीजेपी हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है. जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है. 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि येदियुरप्पा जी और बोम्मई जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को सिर्फ साढ़े तीन साल सेवा का मौका मिला है. जब यहां कांग्रेस की सरकार थी तब उसने कर्नाटक के विकास के बजाय भ्रष्टाचार को ही प्राथमिकता दी. इसका कारण क्या था? इसे खुद उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बताया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली से 100 पैसा भेजती है तो 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है. एक तरह से उन्होंने खुद ही मान लिया था कि कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी है. 

"सूडान में फंसे भाई-बहनों को बचाया"

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम ने कहा कि अभी सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति है, कहीं से गोली चलती थी कहीं से भी बम फूटता था. घर से बाहर निकलना मुश्किल था. हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन सूडान में फंस गए थे और उसमें हमारे कर्नाटक के भी सैकड़ों भाई-बहन थे. सूडान की स्थिति ऐसी है कि बड़े-बड़े देशों ने भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने से मना कर दिया था. बावजूद इसके हमने अपनी पूरी वायुसेना लगा दी, नौसेना को खड़ा कर दिया. 

कांग्रेस पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि हमने मां कावेरी के आशीर्वाद से ऑपरेशन कावेरी चलाया और अपने भारतीय भाई-बहनों को वापस लाए. ऐसे मुश्किल समय में कांग्रेस ने देश का साथ नहीं दिया. कांग्रेस ने जानबूझकर सूडान में फंसे भारतीयों को वहां उपद्रवियों के सामने एक्सपोज कर दिया. क्या यही है कांग्रेस की देश के नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता.

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में स्मृति ईरानी ने पढ़ी हनुमान चालीसा, कहा- 'धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget