एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'पीएम मोदी सारे काम वही कर रहे हैं, जो त्रेता युग में हनुमान जी ने किए थे', कर्नाटक में बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma Karnataka Visit: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लगातार बीजेपी के नेताओं का दौरों का दौर चल रहा है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी राज्य के दौरे पर पहुंचे.

Assam Cm On PM Modi: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. हाल ही में चुनाव आयोग के आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य का दौरा कर जायजा लिया. इसके बाद सभी राजनीति पार्टियां एक्टिव मोड में चली गई हैं और राज्य में गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दौरे पर रहे. उन्होंने सोमवार (13 मार्च) को कोप्पल जिले में लिंगायत मठ का दौरा किया.

इस दौरान उनका बयान भी सामने आया जिसमें सीएम सरमा ने कहा,”पीएम मोदी सभी वही काम कर रहे हैं जो कभी त्रेता युग में भगवान हनुमान ने किए थे. कर्नाटक में किसानों को लाभ मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक को बहुत आगे लेकर गए हैं. मुझे ये भी पता चला है कि हनुमान जी का जन्म कर्नाटक में हुआ था.” इसके अलावा उन्होंने वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

राहुल गांधी पर क्या बोले सरमा?

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, “राहुल गांधी लंदन से भारत को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. कर्नाटक में फिर एक बार बीजेपी जीतेगी. कलयुग में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है.” सीएम हिमंत बिस्वा सरमा कोप्पल में विजय संकल्प रथ यात्रा में भाग लेने के लिए कर्नाटक पहुंचे. उन्होंने प्रसिद्ध स्थानीय गवी सिद्धेश्वर मठ का दौरा किया और गविसिद्धेश्वर द्रष्टा का आशीर्वाद मांगा.

दौरे पर और क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं मठ के परिसर में खड़े होकर राजनीति की बात नहीं करूंगा. मेरे मन में स्वामी जी के लिए बहुत सम्मान है. मैं पूरे दिन यहां रहने वाला हूं.”  बीजेपी ने राज्य की चारों दिशाओं से विजय संकल्प रथ यात्रा शुरू की. यात्रा के राज्य में कोप्पल जिले में पहुंचने पर एक रोड शो आयोजित किया गया.

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार, केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. यात्रा 14 मार्च को अंजनाद्री पहुंचेगी, जिसे भगवान हनुमान की जन्मस्थली माना जाता है. इस मौके पर बीजेपी मेगा इवेंट आयोजित कर रही है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले कारोबारी कांग्रेस में हुए शामिल, क्या बोले डीके शिवकुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam BJP Candidates List: असम में बीजेपी ने की फील्डिंग सेट! प्रद्युत बोरदोलोई समेत कई चेहरों पर बड़ा दांव, क्या उलटी पड़ जाएगी बाजी?
असम में बीजेपी ने की फील्डिंग सेट! प्रद्युत बोरदोलोई समेत कई चेहरों पर बड़ा दांव, क्या उलटी पड़ जाएगी बाजी?
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' को दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, बोले- इसने तो बॉक्स ऑफिस हिला डाला
Live: 'धुरंधर 2' को दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, बोले- इसने तो बॉक्स ऑफिस हिला डाला
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
B1B Lancer Cost: कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
Embed widget