एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव परिणाम: फंसा बहुमत का पेंच, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन रोकेगी बीजेपी का विजयी रथ?

Karnataka election results: कांग्रेस और जेडीएस का मौजूदा आंकड़ा बरकरार रहा तो बीजेपी सरकार बनाने में संभवत: विफल हो जाएगी. कांग्रेस (71) और जेडीएस (39) के सीटों को जोर दिया जाए तो दो दल बहुत के आंकड़े 112 को पार कर लेगी.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. दोपहर तक के रुझानों में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा छूने वाली बीजेपी कुछ सीटों से पिछड़ती दिख रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 89 सीटों पर आगे है और 17 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. यानि की सरकार बनाने के लिए बीजेपी को 6 सीटों की अब भी दरकार है. राज्य में सरकार बनाने के लिए फिलहाल 112 सीटों की जरूरत है.

वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है और 3 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है. वह 39 सीटों पर आगे हैं. वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, कर्नाटक जनता पार्टी एक और निर्दलीय एक सीटों पर आगे है.

अब इन आंकड़ों पर गौर करें तो कर्नाटक में बहुमत का पेंच फंस सकता है. कांग्रेस के रुख पर गौर करें तो वह जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत जेडीएस के नेता एचडी देवगौड़ा से मिलने के लिए बेंगलुरु में हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी को रोकने के लिए जेडीएस नेता कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दे सकती है. दरअसल कांग्रेस गोवा और मेघालय जैसी गलती को फिर से नहीं दोहराना चाहती है. जहां सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार नहीं बना सकी.

कैसे बीजेपी को रोक सकती है कांग्रेस-जेडीएस?

कांग्रेस और जेडीएस का मौजूदा आंकड़ा बरकरार रहा तो बीजेपी सरकार बनाने में संभवत: विफल हो जाएगी. कांग्रेस (71) और जेडीएस (39) के सीटों को जोर दिया जाए तो दो दल बहुत के आंकड़े 112 को पार कर लेगी. हालांकि जेडीएस ने अब तक गठबंधन को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं. इतिहास पर नजर डालें तो जेडीएस पहले बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला चुकी है. लेकिन देशभर में बीजेपी खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बने विपक्षी दलों के प्रयासों में देवगौड़ा शामिल हो चुके हैं. इन संकेतों और कांग्रेस के सीएम पद के ऑफर के बाद जेडीएस का बीजेपी के साथ जाने की संभावना कम ही दिख रही है.

कर्नाटक चुनाव परिणाम LIVE

वहीं बीजेपी के साथ अन्य दलों और निर्दलीय कैंडिडेट के साथ जाने पर भी बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी. 106 बीजेपी के, एक बीएसपी के, एक कर्नाटक जनता पार्टी के और एक निर्दलीय कैंडिडेट को जोर दिया जाए तो बीजेपी की कुल 109 सीटें होगी. जो सरकार बनाने के लिए नाकाफी है. ऐसे में साफ है कि एचडी देवगौड़ा ही राज्य का किंग चुनेंगे. देवगौड़ा के अगले कदम पर सब की नजर टिकी है.

Blog: कर्नाटक चुनाव रिजल्ट- एक बार फिर फेल हुए राहुल गांधी, आत्मचिंतन की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget