एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: येदुरप्पा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक चुनाव के नतीजों में भले ही किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला हो लेकिन सरकार बनाने के दावे हर कोई पेश कर रहा है. शतकीय नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी भले ही बहुमत से दूर रही हो लेकिन पार्टी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया है

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के नतीजों में भले ही किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला हो लेकिन सरकार बनाने के दावे हर कोई पेश कर रहा है. शतकीय नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी भले ही बहुमत से दूर हो लेकिन पार्टी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया है. पार्टी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा राज्यपाल वजुभाई से मिलने पहुंचे.

राज्यपाल से मिलने के बाद येदुरप्पा ने कहा कि उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी सदन में बहुमत हासिल कर लेगी.

दूसरी तरफ कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया . जेडीएस के सीएम उम्मीदवार कुमारस्वामी ने राज्यपाल से शाम 5.30 बजे का समय मांगा था लेकिन उससे पहले येदुरप्पा राज्यपाल से मिलने पहुंच गए. राज्यपाल से येदुरप्पा की मुलाकात के कुछ ही देर बाद जेडीएस नेता बहुमत का दावा करने राज्यपाल के पास पहुंचे.

बीजेपी इस वक्त 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन जादुई आंकड़े,112 से दूर है. सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. राज्य में किसकी सरकार बनेगी ये राज्यपाल के ऊपर निर्भर करता है. हालाकि हाल ही में गोवा और मणिपुर में ये देखने को मिला थी कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई थी और बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला था.

इससे पहले येदुरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े के लिए गठबंधन को लेकर भी बात की जा रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति के बिसात पर किसकी जीत होती है.

कांग्रेस को सत्ता में आने का हक नहीं बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येदुरप्पा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जनादेश कांग्रेस मुक्त का है लेकिन कांग्रेस पिछले दरवाजे से सत्ता में आना चाहती है. उन्होंने कहा कि मतदान बीजेपी के पक्ष में हुआ है और ऐसे में हम गठबंधन को लेकर पार्टी हाईकमान से बात कर रहे हैं. वहीं पार्टी के बड़े नेता अनंत कुमार ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई है. सरकार बनाने के लिए जो भी पहल होगी उसके लिए हम हाईकमान से बात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget