एक्सप्लोरर

Gehlot Vs Pilot: कर्नाटक में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छिपा है सचिन पायलट के लिए संदेश, पार्टी ने उठाया ये कदम

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है. बीजेपी से आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है. 

Karnataka Congress Star Campaigners List: कांग्रेस ने बुधवार (19 अप्रैल) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. हालांकि इस लिस्ट में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) का नाम नहीं है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ पूर्व किक्रेटर एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी और कन्हैया कुमार भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. काफी समय से पार्टी के कार्यक्रमों से दूर चल रहे राज बब्बर और दिव्या सपंदना को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है. 

पार्टी ने सख्ती का संदेश दिया?

स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम न होना इसलिए अहम है क्योंकि कांग्रेस में वे काफी लोकप्रिय नेता हैं. देश भर के बीते कई विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों की तरफ से गांधी परिवार के बाद सबसे ज्यादा डिमांड सचिन पायलट की रही है.

माना जा रहा है बीते हफ्ते पार्टी के मना करने के बावजूद गहलोत सरकार के खिलाफ उपवास करने के कारण पायलट को कर्नाटक स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रख कर पार्टी ने सख्ती का संदेश दिया गया है. पायलट और अशोक गहलोत के बीच हाल ही में बयानबाजी भी हुई थी. जिसके बाद राहुल गांधी ने दोनों को कांग्रेस की धरोहर करार दिया था.

कर्नाटक में 10 मई को मतदान

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी. बीते दिन ही कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की थी. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गत 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. पार्टी अब तक कुल 216 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. अब उसे और 8 सीट पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी रह गया है.

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे की पार्टी की चेतावनी, 'अगर अजित पवार NCP नेताओं के साथ BJP में आए तो...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget