एक्सप्लोरर

कर्नाटक संकट: मुंबई लौटे बागी MLA, विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

कांग्रेस-जेडीएस के 10 विधायकों की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने कहा कि सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करें.

बेंगलुरू: कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक के बीच 10 बागी विधायक गुरुवार को मुंबई से बेंगलुरू पहुंचे. भारी सुरक्षा के बीच अपना इस्तीफा कन्फर्म करने के लिए सभी ने विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार से मुलाकात की. इससे पहले इन विधायकों का इस्तीफा स्पीकर ने गलत फॉर्मेट बताकर अस्वीकार कर दिया था. जिसके बाद विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

कांग्रेस और जेडीएस के 10 बागी विधायकों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि स्पीकर को उनके इस्तीफों पर आज (गुरुवार) ही फैसला लेना होगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों से कहा है कि वे आज शाम छह बजे तक स्पीकर के सामने पेश हों.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस्तीफे पर स्पीकर को आदेश जारी करेंगे. शुक्रवार को आदेश की कॉपी सुप्रीम कोर्ट में जमा होगी. बागी विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष पर उनका इस्तीफा जानबूझकर स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया है.

विधानसभा अध्यक्ष भी गए SC हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा अध्यक्ष भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके और वक्त की मांग की है. कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि उनका संवैधानिक कर्तव्य और विधानसभा नियम के मुताबिक वो ये सत्यापित करने के लिए बाध्य हैं कि विधायकों के इस्तीफे स्वैच्छिक या बिना डर के हैं या नहीं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें वक्त नहीं दिया और उनकी अर्जी पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया.

कर्नाटक संकट: स्पीकर ने कहा- मैं अब देखूंगा कि क्या इस्तीफे स्वेच्छा से दिए हैं या नहीं

वहीं स्पीकर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें इन इस्तीफों को देखना होगा कि आखिर किन कारणवश दिए गए हैं. स्पीकर ने जल्द से जल्द फैसला सुनाने से इंकार कर दिया है.

इस बीच शुक्रवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है. कांग्रेस ने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है और सत्र में मौजूद रहने को कहा है. साथ ही नहीं आने पर उन्हें अयोग्य घोषित करने की बात भी कही गई है.

वापस मुंबई लौटे बागी विधायक सभी 10 विधायक स्पीकर से मिलने के बाद मुंबई लौट गए हैं. साफ है कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस के 13 विधायक और 3 जेडीएस विधायक समेत 2 निर्दलीय जिन्होंने बीजेपी को समर्थन दिया है वे हाज़िर नहीं होंगे.

साथ ही कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में 6 विधायक मौजूद नहीं थे जिनमें से 2 ने इस्तीफा दे दिया है. कल बाकी 4 पर नजर रहेगी कि आखिर इस्तीफों के सिलसिले के बीच अब ये विधायक पहुंचते हैं या नहीं. साफ है कि कर्नाटक का यह नाटक फिलहाल खत्म नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget