एक्सप्लोरर

अपनी ही सरकार के खिलाफ भड़के इस राज्य के कांग्रेस विधायक, बोले- 'किसानों के लिए नहीं किया कोई काम'

Raju Kage Attacks Karnataka Gov: कांग्रेस पार्टी के विधायक भरमगौड़ा कागे उर्फ ​​राजू कागे ने शुक्रवार को राज्य में सत्तारूढ़ अपनी ही पार्टी की सरकार पर किसानों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया.

Raju Kage Attacks Karnataka Gov: कांग्रेस पार्टी के विधायक भरमगौड़ा कागे उर्फ ​​राजू कागे ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को राज्य में सत्तारूढ़ अपनी ही पार्टी की सरकार पर किसानों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि वह पिछले एक साल से किसानों के लिए आवाजे उठा रहे हैं. वह बोले कि सरकार को किसानों के अस्तित्व को बचाने में मदद करनी चाहिए. इतनी ही नहीं विधायक भरमगौड़ा कागे ने तो अपने पद से इस्तीफा तक देने की बात कह दी.

विधायक भरमगौड़ा कागे ने कहा कि वह पिछले एक साल से इस बात को उजागर कर रहे हैं. राज्य में किसानों का अस्तित्व बचाने के लिए कोई योजना शुरू नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कृषि संबंधी मुद्दों को लेकर बेंगलुरु स्थित ‘विधान सौध’ (राज्य विधानमंडल और सचिवालय) में अपनी जान देने की धमकी दी.

'किसानों का अस्तित्व बचाने में मदद करे सरकार'

कागे ने बीते दिन गुरुवार (10 अक्टूबर) को बेलगावी जिले में अपने कागवाड निर्वाचन क्षेत्र के तवाशी गांव में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘किसानों के लिए कोई योजना नहीं लाई जा रही है. आपको यह समझना चाहिए. क्या मुझे आपसे झूठ बोलना चाहिए और नाटक करना चाहिए? अगर चावल और अन्य फसलें नहीं उगाई जाएंगी तो देश क्या खाएगा? क्या हमें करेंसी नोट खाने चाहिए? पहले किसानों की अस्तित्व बचाने में मदद करें.’’  

इस्तीफा देने तक की बात कह गए कागे

कागे ने कहा कि वह बेकार नहीं बैठे हैं, वह लोगों के मुद्दों को सरकारी स्तर पर उठाते रहे हैं लेकिन प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है. उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से इसे उजागर करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए? सरकार कुछ क्यों नहीं कर पा रही है? हमें सत्ता में क्यों रहना चाहिए? सत्ताधारी दल का विधायक होने के नाते अगर मैं अपनी असमर्थता व्यक्त कर रहा हूं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम इस व्यवस्था में कैसे रह रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें- PM मोदी संग मुलाकात के बाद ट्रूडो ने फिर छेड़ा 'कनाडाई' राग! भारत ने दिया दो टूक जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget