एक्सप्लोरर

कर्नाटक गठबंधन संकट: खाली पदों को भरने के लिए होगा मंत्रिमंडल विस्तार- सिद्धरमैया

सिद्धरमैया और मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी इस बात पर कई बैठकें कर चुके हैं कि सालभर पुराने सत्तारूढ़ गठबंधन में बड़े मौजूदा संकट को टालने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया जाए या फिर फेरबदल किया जाए.

बेंगलुरु: कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल से सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में संकट दूर होने की अटकलों के बीच, गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि पहले खाली मंत्री पदों को भरा जाएगा. कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नाराज पार्टी विधायक रामलिंगा रेड्डी को अगले फेरबदल के दौरान मंत्री के रूप में सेवा देने का मौका मिलेगा. रेड्डी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने को लेकर पार्टी नेतृत्व पर प्रहार किया था.

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मैं रामलिंगा रेड्डी से बातचीत करूंगा..मैंने उनसे कहा था कि उन्हें फेरबदल के दौरान मंत्री बनाया जाएगा. अभी हम फेरबदल नहीं करने जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक रिक्त पद भरने का फैसला किया है जो शिवाली की मृत्यु के कारण खाली है (यह कांग्रेस के कोटे की सीट है). जब फेरबदल होगा तब रामलिंगा रेड्डी को भी मौका मिलेगा.’’

सिद्धरमैया और मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी इस बात पर कई बैठकें कर चुके हैं कि सालभर पुराने सत्तारूढ़ गठबंधन में बड़े मौजूदा संकट को टालने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया जाए या फिर फेरबदल किया जाए. और साथ ही यह भी कि क्या कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से निकल जाने के लिए कहकर और उनकी जगह असंतुष्टों को लाकर असंतोष का समाधान किया जाए.

कर्नाटक में कुल 34 मंत्री पदों में गठबंधन की व्यवस्था के तहत कांग्रेस और जेडीएस के पास 22 और 12 पद हैं. फिलहाल तीन पद खाली हैं. जदएस के लिए दो और कांग्रेस के लिए एक सीट रिक्त है. वैसे यह स्पष्ट नहीं है कि कब मंत्रिमंडल विस्तार होगा लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget