एक्सप्लोरर

कर्नाटक: नम आंखों से किया सीएम येदियुरप्पा ने इस्तीफे का एलान, जानें क्या-क्या कहा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नम आंखों से अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्यवाद किया.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अब से कुछ देर पहले अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो लंच के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे.

बता दें, येदियुरप्पा अपने भाषण के दौरान भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू देखें गए. उन्होंने नम आखों से कहा कि, “उस दौर में जब कार नहीं हुआ करती थी मुझे पार्टी के लिए काम करने के चलते साइकिल चलाना याद है. हमने पार्टी तब बनाई थी जब इसे चलाने वाला कोई नहीं था.”

मैंने हमेशा अग्नि परीक्षा का सामना किया- येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने आगे कहा कि, “मैंने हमेशा उथल-पुथल का सामना किया है. सत्ता में आने के बाद से ही लगातार संकट बना हुआ है. पिछले डेढ़ साल से चल रहे इस महामारी के दौर में हमने जनता के हित में हर काम किया.” उन्होंने ये भी कहा कि, “मैंने हमेशा अग्नि परीक्षा का सामना किया है.”

मैं अमित शाह और मोदी को धन्यवाद देता हूं- येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने अपने भाषण में कहा कि, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं, मोदी और शाह अगला चुनाव जीतें और देश को आगे ले जाएं और भारत दुनिया में एक राष्ट्र के रूप में विकसित होगा” बीएस येदियुरप्पा कहते हैं कि उन्होंने राज्य में बीजेपी का निर्माण कैसे किया ये केवल वो खुद जानते हैं. उन्होंने कहा कि, वाजपेयी ने कहा था कि उन्हें केंद्र में नेता होना चाहिए. अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, "मैं दुखी नहीं हूं बल्कि खुश हूं. मैं अमित शाह और मोदी को धन्यवाद देता हूं."

कर्नाटका का अगला मुख्यमंत्री कौन

खास बात ये है कि आज येदियुरप्पा सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे हो गए हैं. सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर येदियुरप्पा आलाकमान के आगे झुक गए. अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा आज शाम तक इसपर फैसला हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें.

प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- सरकार के पास ‘शहीद किसानों’ का आंकड़ा नहीं, कृषि कानून रद्द हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget