एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना कब होगी लागू? कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने दिए ये संकेत

Siddaramaiah On OPS: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने को लेकर चर्चा करने का संकेत दिया है.

Siddaramaiah On Old Pension Scheme: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार (13 जून) को संकेत दिया कि कैबिनेट की अगली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने के लिए चर्चा की जा सकती है और बजट में फैसले की घोषणा हो सकती है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को बेंगलुरु में एनपीएस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात कर नई पेंशन योजना (NPS) को रद्द करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल से सीएम की बातचीत के दौरान उनके कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में ओपीएस को लेकर उनका (सीएम) हवाला दिया गया है.

पूर्व एमएलसी वीएस उगरप्पा ने ये कहा

बयान में कहा गया कि पूर्व एमएलसी वीएस उगरप्पा ने कहा है कि 2.98 लाख कर्मचारी एनपीएस के अंतर्गत आते हैं. पेंशन की रकम एनएसडीएल में जमा होती है. यह राशि जीपीएफ में जमा की जा सकती है जिसे रिटायरमेंट के समय उपलब्ध कराया जा सकता है. 

उन्होंने कहा कि सरकार को 'वोट फॉर ओपीएस' अभियान में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को छोड़ने का फैसला करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एनपीएस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रद्द कर दिया गया है. कर्नाटक में भी इसे रद्द किया जाना चाहिए और पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए.

राज्य एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने ये कहा

एनपीएस को रद्द करने के बाद कुल 19,000 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे, जिसका इस्तेमाल सरकार के विकास कार्यक्रमों के लिए किया जा सकता है. कर्नाटक राज्य एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शांताराम तेजा ने कहा कि कर्मचारियों के 9,000 करोड़ रुपये के हिस्से को जीपीएफ में बदला जा सकता है और 10,000 करोड़ रुपये के सरकारी हिस्से का इस्तेमाल विकास कार्यक्रमों के लिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ED Raids: एमके स्टालिन के मंत्री के घर ईडी का छापा, क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget