एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस MLA के बयान पर भड़के सीएम HD कुमारस्वामी, बोले- पद छोड़ने के लिए तैयार हूं

2017 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. चुनाव बाद कांग्रेस ने बड़ी पार्टी होने के बावजूद एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया. जिसके बाद से राजनीतिक उथल-पुथल की खबर समय-समय पर आती रही है.

बेंगलुरू: कर्नाटक में सत्तारूढ़ जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी के बीच हफ्तों चले सियासी उठापटक के बाद अब लड़ाई गठबंधन के भीतर छिड़ गई है. मामला यहां तक बढ़ गया कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता और मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पद छोड़ने तक की बात कह दी. दरअसल, कांग्रेस के नेता और विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा है कि कुमारस्वामी नहीं सिद्धारमैया हमारे नेता हैं और वह सबसे अच्छे मुख्यमंत्री रहे.

कांग्रेस नेता के इस बयान पर भड़के कुमारस्वामी ने कहा, "कांग्रेस नेताओं को इन सभी मुद्दों को देखना होगा, मुझे इससे कोई मतलब नहीं है. अगर वे इसे जारी रखना (सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाना) चाहते हैं, तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं. वह सीमा पार कर रहे हैं...कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को नियंत्रित करना चाहिए."

इसपर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वरा ने कहा कि सिद्धारमैया अब तक के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री रहे हैं और वे कांग्रेस के विधायक दल (सीएलपी) के नेता हैं. कांग्रेस विधायकों ने अपनी राय रखी है. इसमें गलत क्या है? हम कर्नाटक के मुख्यमंत्री (एचडी कुमारस्वामी) के कामों से खुश हैं.

चुनाव आयोग ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, 28 फरवरी के बाद देश में ट्रांसफर-पोस्टिंग बंद

आपको बता दें कि 2017 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. चुनाव बाद कांग्रेस ने बड़ी पार्टी होने के बावजूद एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया. इस बीच बीजेपी ने सरकार बना ली. मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और बीजेपी के बीएस युदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद से कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल की खबर समय-समय पर आती रही है.

पिछले दिनों बीजेपी ने कांग्रेस पर तो कांग्रेस ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगाये. दोनों ही पार्टियों ने अपने विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया. कई कांग्रेस विधायक मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हैं. पिछले दिनों दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था.

कर्नाटक: सरकार बचाने के लिए कांग्रेस का प्लान, मंत्री अपनी कुर्सी छोड़ नाराज विधायकों को देने को तैयार

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 104, कांग्रेस के 79, जेडीएस के 37, बीएसपी, केपीजेपी के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक के अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget