एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद के ब‍िगड़े बोल, कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री को बताया 'सिद्धारमुल्ला खान', सीएम बोले- BJP मुस्लिम विरोधी

Karnataka News: कर्नाटक से BJP MP अनंतकुमार हेगड़े ने कहा क‍ि पीएम मोदी ने ऐसी योजनाएं शुरू नहीं कीं, जिससे सरकार दिवालिया हो जाए बल्कि उन्होंने इसे मजबूत किया है.

Karnataka BJP Vs Congress: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर अमर्याद‍ित ट‍िप्‍पणी करते हुए उनको 'सिद्धरमुल्ला खान' करार द‍िया है.  

बीजेपी सांसद हेगड़े ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के शासन में कर्नाटक दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है. उन्होंने सिद्धारमैया पर वोट हासिल करने के लिए राज्य को लूटने का आरोप लगाया. हेगड़े पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी को 'मुस्लिम विरोधी' और 'अल्पसंख्यक विरोधी' करार दिया. 

'भारत दुन‍िया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा'  

पूर्व केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी, लोगों के लाभ के लिए 370 से अधिक योजनाएं या कार्यक्रम लेकर आये. कृषि हो, बागवानी, उद्योग, आवास या फिर जन औषधि लगभग सभी क्षेत्रों में मोदी, लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं लेकर आए हैं. पीएम मोदी ने ऐसी योजनाएं शुरू नहीं कीं, जिससे सरकार दिवालिया हो जाए... बल्कि उन्होंने इसे मजबूत किया है. भारत आज दुन‍िया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है.'' 

'सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने को सरकार के पास फंड नहीं'  

पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हेगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी देश के हित से समझौता नहीं किया और उनकी सरकार की गारंटी ने ही देश को मजबूत बनाया है. वहीं, हमारे सिद्धारमुल्ला खान गारंटी देने का दावा करते हैं जबकि सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने, विकास कार्यों के लिए, विधायकों को निधि प्रदान करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं. 

'वोट पाने को राज्य को लूटना चाहती है कांग्रेस'  

सांसद हेगड़े ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया क‍ि एससी/एसटी कोष के 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक निधि के पैसों को दूसरी जगह लगाया जा रहा है. राज्य सरकार दिवालिया हो रही है. पीएम मोदी ने ऐसी कोई गारंटी नहीं दी. पीएम मोदी की गारंटी और सीएम स‍िद्धारमैया की गारंटी के बीच अंतर करते हुए हेगड़े ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट पाने के लिए राज्य को लूटना चाहती है. 

मुसलमानों का विरोध करती है बीजेपी- सीएम स‍िद्धारमैया  

हेगड़े की ओर से 'सिद्धारमुल्ला खान' कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ''वे (बीजेपी) सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं लेकिन वे मुसलमानों का विरोध करते हैं. अगर ऐसा नहीं है तो वह (हेगड़े) मुझे सिद्धारमुल्ला खान क्यों कहेंगे? वे अल्पसंख्यक विरोधी हैं. 

यह भी पढ़ें: 'खेत बेचकर बच्चा तैयारी करता है लेकिन पेपर लीक हो जाता है', पुलिस परीक्षा को लेकर सपा ने योगी सरकार को घेरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget