एक्सप्लोरर

Tipu Sultan Row: 'टीपू सुल्तान का बेटा सिद्धारमैया आएगा...', कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, पूर्व सीएम ने भी किया पलटवार

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंत्री के बयान पर कहा कि जिसे लोगों की रक्षा करनी चाहिए, वो इस तरह के बयान दे रहे हैं.

Karnataka Minister CN Ashwath: कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथ नारायण के टीपू सुल्तान और सिद्धारमैया पर दिए गए बयान को लेकर विवाद हो गया है. अश्वथ नारायण ने कहा, ''टीपू का बेटा सिद्धारमैया आएगा... क्या आप टीपू या सावरकर चाहते हैं? हमें टीपू सुल्तान को कहां भेजना चाहिए? उरी गौड़ा और नन्जे गौड़ा ने क्या किया? उसी तरह उन्हें भी बाहर कर दिया जाना चाहिए और भेज दिया जाना चाहिए.'' 

मंत्री के इस बयान पर पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्य के मंत्री पर लोगों को भड़का कर उन्हें मारने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मंत्री अश्वत्थ नारायण को कैबिनेट से बर्खास्त कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया.

हत्या करना बीजेपी की संस्कृति- सिद्धारमैया 

सिद्धारमैया ने मंत्री के बयान पर कहा, ''सिद्धारमैया को खत्म करो का क्या अर्थ है? एक मंत्री जिसे लोगों की रक्षा करनी चाहिए, क्या अश्वथ नारायण ने यह सही कहा? अब पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह क्या कहेंगे? हमला करना, मारना और हत्या करना बीजेपी की संस्कृति है."

आरएसएस ने उन्हें ये कहने का निर्देश दिया

सिद्धारमैया ने आगे कहा, "इन्होंने ही महात्मा गांधी की हत्या की थी. अश्वथ नारायण ने वही कहा जो आरएसएस ने उन्हें कहने का निर्देश दिया था. मैं मांग करता हूं राज्यपाल से कि कैबिनेट से मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए. मैं शिकायत दर्ज नहीं करूंगा, पुलिस को खुद मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए."  

वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने अपनी सफाई में कहा कि मैंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, कांग्रेस और सिद्धारमैया को लेकर और कांग्रेस टीपू सुल्तान को कैसे पसंद करती है. हम शारीरिक हिंसा में विश्वास नहीं करते. हम केवल लोकतंत्र और शांति में विश्वास करते हैं. हम तुष्टिकरण की राजनीति के पक्ष में नहीं हैं.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी विवाद
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि कोप्पल जिले में यलबुर्गा के जो लोग भगवान राम और हनुमान के भजन गाते हैं, उन्हें यहां रहना चाहिए और 18वीं सदी के मैसुरू के शासक टीपू सुल्तान को प्यार करने वालों को यहां नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. राज्य में करीब तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Fuel Prices: कंगाल पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम आसमान पर, रिकॉर्ड 22 रुपये का इजाफा, अब 272 रुपये में एक लीटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget