एक्सप्लोरर

बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक प्रमुख बनाने पर बीजेपी में बवाल, नेताओं ने कहा- येदियुरप्पा का बेटा होने का मिला फायदा

Karnataka BJP News: कर्नाटक में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में हार मिली. बीजेपी ने अब नेतृत्व परिवर्तन करते हुए बीवाई विजयेंद्र को राज्य प्रमुख बनाया है.

Karnataka Politics: कर्नाटक में बीजेपी के भीतर बगावत की शुरुआत हो चुकी है. इसकी वजह ये है कि पार्टी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बनाया है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि विजयेंद्र को पार्टी प्रमुख सिर्फ इसलिए बनाया गया है, क्योंकि वह बीएस येदियुरप्पा के बेटे हैं. राज्य में पार्टी के नेताओं का एक गुट धीरे-धीरे विजयेंद्र को दी गई जिम्मेदारी के खिलाफ अपनी बातें रख रहा है. 

बेलगावी से एक वीडियो सामने आया है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद रमेश जिगाजिनागी को यह कहते हुए सुना जाता है कि उनके जैसे लोगों ने पद पाने का सपना भी नहीं देखा था. उन्हें विजयेंद्र की नियुक्ति से कोई जलन नहीं है, क्योंकि पार्टी के भीतर दलितों को ऐसे कोई अवसर नहीं दिए गए थे. वह कहते हैं, 'हमने विजयेंद्र का नाम नहीं लिया था. पार्टी के सीनियर नेताओं ने विचार विमर्श किया और फैसला किया कि येदियुरप्पा के बेटे को कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए.'

नेताओं में दिख रही नाराजगी

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी हाई कमान के जरिए विजयेंद्र को राज्य प्रमुख बनाए जाने के बाद राज्य के नेताओं में नाराजगी है. कई नेताओं ने कहा है कि विजयेंद्र के राज्य प्रमुख बनने से उनकी वैचारिक मान्यताएं हिल गई हैं. उनका कहना है कि उन्हें अभी तक लगता था कि बीजेपी हमेशा वंशवाद का विरोध करती थी, अगर अब चीजें बदल गई हैं. हालांकि, विजयेंद्र ने कहा है कि वह पार्टी के सभी नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और तनाव को कम करने का काम करेंगे. 

टी. रवि, वी. सोमन्ना, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, अरविंद बेलाड और कई अन्य लोग कर्नाटक पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे. अभी तक विजयेंद्र ने रवि से मुलाकात की हैं. वहीं, रवि ने विजयेंद्र की नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. बुधवार को विजयेंद्र के स्वागत के लिए पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बेलाड, सोमन्ना और यतनाल शामिल नहीं हुए, जबकि रवि ने कहा था कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि वह मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी हैं. 

कई नेताओं ने अपनी सहमति को जाहिर नहीं होने दिया है. मगर बसनगौड़ा पाटिल यतनाल जैसे कुछ लोगों ने अपनी बातें रखी हैं. उन्होंने कहा, 'ये नियुक्ति दिखाती है कि बीजेपी हाइब्रिड पार्टी बन चुकी है. ये स्क्रैप मेटल जैसा मालूम होता है.'

यह भी पढ़ें: कर्नाटक BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस पर किया पलटवार, बताई अपनी सबसे बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget