एक्सप्लोरर

अमित शाह आज पुराने मैसूर का करेंगे दौरा, 2013 चुनाव में इस क्षेत्र में शून्य पर सिमट गई थी बीजेपी

अमित शाह आज कर्नाटक के पुराने मैसूर, चामराजनगर, मांड्या और रामानागर जिलों का दौरा करेंगे. इस क्षेत्र में लिंगायत समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थल सुत्तूर मठ का भी दौरा करेंगे. वह गणपति सच्चिदानंद आश्रम भी जाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी आज से दो अप्रैल तक मैसूरू में चुनाव प्रचार करेंगे.आज पुराने मैसूर, चामराजनगर, मांड्या और रामानागर जिलों का दौरा करेंगे.

नई दिल्ली: कर्नाटक में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. शाह आज पुराने मैसूर, चामराजनगर, मांड्या और रामानागर जिलों का दौरा करेंगे. जहां 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी. जबकि इन जिलों में 26 विधानसभा सीटें आती हैं. हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस क्षेत्र का दो दिनों के लिए दौरा किया था.

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी और वरिष्ठ मंत्री डीके शिवकुमार का इस क्षेत्र में काफी प्रभावशाली माने जाते हैं. राज परिवार के उत्तराधिकारी यदुवीर कृष्णदत्ता चामराज वाडियार का भी राजनीतिक हस्तक्षेप रहा है. खबर है कि वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं.

हालांकि उन्होंने मुलाकात को सिर्फ अटकल करार दिया है. उन्होंने कहा, ''मैं कई बार कह चुका हूं कि राजनीति में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है. किसी पार्टी में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है.''

अमित शाह इस क्षेत्र में लिंगायत समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थल सुत्तूर मठ का भी दौरा करेंगे. वह गणपति सच्चिदानंद आश्रम भी जाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी आज से दो अप्रैल तक मैसूरू में चुनाव प्रचार करेंगे.

बीजेपी की नजर लिंगायत पर राज्य की कांग्रेस सरकार ने 23 मार्च को लिंगायत को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने का फैसला किया था. राज्य में लिंगायत समुदाय की आबादी 17 प्रतिशत है और ऐसा माना जा रहा है कि सरकार ने यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव में इस समुदाय को लुभाने के लिए उठाया है. लिंगायत पर अब तक बीजेपी की पकड़ अच्छी रही है. ऐसे में कांग्रेस सरकार के फैसले से बीजेपी को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है. कर्नाटक में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से हैं.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होगा. चुनाव एक ही चरण में होंगे. कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं. कांग्रेस के पास 122 और बीजेपी के पास 43 सीटें हैं. बीजेपी कर्नाटक को दक्षिण के प्रवेशद्वार के तौर पर देख रही है, जहां वह अपने आधार को बढ़ाना और 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा सीटों के लिए अपनी जड़ें जमाना चाहती है. बीजेपी यहां 2008 से 2013 तक सत्ता में रही थी.

अमित शाह की जुबान फिसलने के बाद बीजेपी सांसद से हुई मिस्टेक, कहा- गरीबों, दलितों के कुछ नहीं करेंगे नरेंद्र मोदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget