एक्सप्लोरर

Karnataka Election: कांग्रेस इसी महीने जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट, शिवकुमार और सिद्धारमैया के खेमे के नेताओं ने किया आवेदन

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने दावा किया कि उन्हें लोगों का समर्थन प्राप्त है.

Karnataka Election 2023: कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने मंगलवार (3 जनवरी) को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने पर विचार कर रही है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों में अपनी ताकत के बल पर चुनाव जीतेगी और कर्नाटक में सरकार बनाएगी. 

सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में रिपोटरों से कहा, ‘‘हम इस महीने के भीतर इसे (पहली सूची) जारी करने पर विचार कर रहे हैं. ’’पार्टी को टिकट के लिए 1,350 आवेदन मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के पास अधिक क्षमता है और पार्टी के पक्ष में लहर है इसलिए कई लोगों ने उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया है.’’

कौन बनेगा कांग्रेस की ओर सी सीएम? 

पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने की योजना बना रही है, ऐसे में सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के समर्थित उम्मीदवारों के बीच एक प्रतियोगिता प्रतीत होती है. राज्य में पार्टी के सत्ता में आने की स्थिति में सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा रखते हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों खेमों के उम्मीदवारों ने लगभग 80 निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट के लिए आवेदन किया है जिनमें से लगभग 30-35 क्षेत्रों में मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है. 

जी जनार्दन रेड्डी  को लेकर क्या बोले? 

पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी की नई पार्टी की घोषणा पर एक सवाल के जवाब में सिद्धारमैया ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी नयी क्षेत्रीय पार्टी बना सकता है, अंतत: लोग तय करते हैं कि उसे और उसके उम्मीदवारों को स्वीकार करना है या नहीं.

यह पूछे जाने पर कि क्या रेड्डी की नयी पार्टी ‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’ से कांग्रेस को फायदा होगा क्योंकि ऐसी धारणा है कि इससे बीजेपी के वोट बंटेंगे, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम (कांग्रेस) किसी अन्य पार्टी पर निर्भर नहीं हैं. हम अपने दम पर जीतेंगे. चाहे कोई नयी पार्टी बना ले या भाजपा और जनता दल सेक्युलर (JDS) कुछ भी कहें, सौ फीसदी हम निश्चित रूप से जीतेंगे.’’

यह भी पढ़ें- Karnataka Election: कुमारस्वामी ने अमित शाह की तुलना 'नाजी गोएबल्स' से की तो बीजेपी बोली- विलुप्त हो जाएगी JDS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget