एक्सप्लोरर

Karanataka Assembly Election: कर्नाटक एग्जिट पोल पर सीएम बोम्मई बोले- 13 मई का है इंतजार

Karanataka Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सामने आए एग्जिट पोल पर सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि बीजेपी को ज़रूर स्पष्ट बहुमत मिलेगा.

CM Basavaraj Bommai On Exit Poll: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार (10 मई) को कहा कि भले ही प्रत्येक एग्जिट पोल के अनुमान अलग-अलग आंकड़े दिखाते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को स्पष्ट बहुमत मिलना तय है. 

सीएम बोम्मई ने हावेरी में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, एग्जिट पोल के नतीजे शत प्रतिशत सही नहीं हैं क्योंकि यह पांच से दस प्रतिशत माइनस होंगे. उन्होंने कहा, हर एजेंसी या चैनल ने एक अलग आंकड़ा दिया है और एक जैसा नहीं है. हमें 13 मई को सटीक परिणामों की प्रतीक्षा करनी चाहिए. इस बार कोई सहारा राजनीति नहीं होगी क्योंकि बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूरी ग्राउंड रिपोर्ट ने बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और कर्नाटक के लोगों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा, मैं 'बब्बर शेर' के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के नेताओं को अच्छी तरह से चले गरिमापूर्ण और ठोस जनोन्मुख अभियान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. कर्नाटक के लोगों को एक प्रगतिशील भविष्य के लिए मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में आने के लिए धन्यवाद.

क्या कहता एग्जिट पोल?

दरअसल, कल हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आने हैं. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 113 का आंकड़ा होना जरूरी है. वहीं, सामने आए अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार बनाते दिख रही है.

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एक्जिट पोल को देखें तो कर्नाटक में कांग्रेस को अधिक सीटें हासिल हो रही हैं. कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलने की संभावना है. जबकि बीजेपी को 83-95 सीटें, जेडीएस 21-29 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें.

Karnataka Exit Poll: कांग्रेस, बीजेपी में किसकी जीत, क्या JDS बनेगी किंगमेकर? एग्जिट पोल में चौंका रहे आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget