एक्सप्लोरर

Drugs Case: एनसीबी की जांच के बीच करण जौहर बोले- मेरे घर ड्रग्स पार्टी नहीं हुई

ड्रग्स केस: NCB की जांच के बीच करण जौहर ने कहा है कि मेरे घर ड्रग्स पार्टी नहीं हुई थी. मेरे ऊपर लग रहे आरोप गलत हैं.

ड्रग्स केस: NCB की जांच के बीच करण जौहर ने कहा है कि मेरे घर ड्रग्स पार्टी नहीं हुई थी. मेरे ऊपर लग रहे आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि क्षितिज रवि प्रसाद और अनुभव चोपड़ा का धर्मा प्रोड्क्शन से कोई नाता नहीं है.

करण जौहर ने अपने बयान में कहा, "कुछ न्यूज़ चैनल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ये गलत रिपोर्टिंग कर रहे हैं कि एक पार्टी में नारकोटिक्स का इस्तेमाल किया गया, जिसे मैंने यानी करण जौहर ने 28 जुलाई 2019 को अपने घर पर होस्ट किया था. मैं इस बारे में अपना पक्ष काफी पहले साल 2019 में ही रख चुका हूं कि सारे इल्ज़ाम झूठे थे."

उन्होंने कहा कि इस वक्त चल रहे दुर्भावनापूर्ण कैंपेन को देखते हुए मैं एक बार फिर साफ करता हूं कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं ड्रग्स नहीं लेता हूं और न ही मैं इस तरह की किसी भी चीज को बढ़ावा देता हूं.

करण जौहर ने कहा कि क्षितिज रवि प्रसाद और अनुभव चोपड़ा न तो मेरे करीबी हैं और न मैं व्यक्तिगत तौर पर इन्हें जानता हूं. न ही मैं और न ही धर्मा प्रोड्क्शन इस बात के लिए जिम्मेदार है कि कोई व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी में क्या करता है.

बता दें कि एनसीबी के अधिकारियों ने धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में पूछताछ की है.  धर्मा प्रोडक्शन करण जौहर की कंपनी है.

शुक्रवार को रात के करीब 11 बजे बजे एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि क्षितिज रवि प्रसाद को जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है.

आज दिन में एनसीबी के अधिकारी ने बताया था कि अधिकारियों का दल सुबह उपनगर वर्सोवा में रवि के आवास पर पहुंचा. एनसीबी के अधिकारी उन्हें अपने वाहन में बैठाकर दक्षिण मुंबई स्थित अपने कार्यालय में ले गए.

अधिकारी ने बताया कि रवि को बॉलीवुड में नशीले पदार्थों के कथित इस्तेमाल संबंधी मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया. एनसीबी ने बृहस्पतिवार को रवि के आवास पर छापा मारा था, लेकिन वह उस समय वहां नहीं मिले थे.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, रवि को शुक्रवार को एनसीबी जांच दल के सामने पेश होने को कहा गया था. रवि शहर से बाहर थे. वह शुक्रवार सुबह अपने आवास पहुंचे, जहां से उन्हें एजेंसी कार्यालय ले जाया गया.

इस बीच, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुईं. एनसीबी के सूत्रों ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वाट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है.

एनसीबी ने राजपूत की मौत के बाद सामने आए मादक पदार्थ मामले की जांच शुरू की थी. अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और बॉलीवुड की कुछ और शख्सियतों को ‘‘जांच में शामिल’’ होने के लिए कहा है.

ड्रग्स केस: रकुल प्रीत सिंह से चार घंटे चली पूछताछ, इस दौरान रिया चक्रवर्ती का जिक्र करते हुए मानी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन राज्यों के बीच सुलझ गया 32 साल पुराना जल विवाद, अमित शाह ने कराया समझौता, क्या होगा फायदा?
इन राज्यों के बीच सुलझ गया 32 साल पुराना जल विवाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कराया समझौता, जानिए क्या होगा फायदा
'TMC कभी...', समिक भट्टाचार्य ने ममता की पार्टी को लेकर ऐसा क्या कह डाला, मच गया बवाल?
'TMC कभी...', समिक भट्टाचार्य ने ममता की पार्टी को लेकर ऐसा क्या कह डाला, मच गया बवाल?
वक्फ भूमि विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर बरसी भाजपा, किसानों की जमीन खतरे में डालने का लगाया आरोप
वक्फ भूमि विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर बरसी भाजपा, किसानों की जमीन खतरे में डालने का लगाया आरोप
BJP Tarun Chugh: राज्यसभा पहुंचते ही तरुण चुग ने संसद की सीढ़ियों पर टेक दिया माथा, जानें उनके बारे में सब
राज्यसभा पहुंचते ही तरुण चुग ने संसद की सीढ़ियों पर टेक दिया माथा, जानें उनके बारे में सब

वीडियोज

Ketan Murder Mystery: कैसे मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने रची केतन की हत्या की खौफनाक साजिश?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
नसरपुर: 4 साल की बच्ची का रेप करने वाला भीमराव कांबले चढ़ेगा सूली! फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
4 साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने वाला भीमराव कांबले सूली पर चढ़ेगा! मिली फांसी की सजा
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Toddler Behaviour: टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
Pusa Basmati 1882: कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
Embed widget