एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने अमित शाह के बेटे की कंपनी पर उठाए सवाल, सिब्बल ने जांच की मांग की

कपिल सिब्बल ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि अब सीबीआई है कहां, ईडी है कहां, और प्रधानमंत्री हैं कहां?"

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय अमितभाई शाह की कंपनी के टर्नओवर में बंपर उछाल का मामला उठाया है. इसे लेकर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला किया है. कांग्रेस नेता कबिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा लगता है कि 2014 में सरकार बदलने के साथ अमित शाह के बेटे की किस्मत भी बदल गई है.

कबिल सिब्बल का कहना है कि अमित शाह के बेटे की कंपनी टेम्पल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड मार्च 2013 में घाटे में थी और ये घाटा 6,239 रुपये था. मांर्च 2014 में भी कंपनी घाटे में रही और घाटा था 1,724 रुपये. लेकिन 2014-15 में ये कंपनी मुनाफे में आ गई. यानि मई 2014 में कुछ बदलाव हुआ और मुनाफे का कारवां चल पड़ा. मुनाफा था 18,728 रुपये और कंपनी का कुल राजस्व था सिर्फ 50,000 रुपये. लेकिन असल बदलाव 2015-16 में हुआ, जब कंपनी का टर्नओवर 80 करोड़ हो गया. एक साल में टर्नओवर में ये बढ़ोतरी 16,000 गुना रही.

कपिल सिब्बल का कहना है कि इसके साथ ही इस कंपनी को लोन मिलने लगे. राजीव खांडेलवाल नामक एक शख्स ने अपनी फाइनेंशियल कंपनी से टेम्पल इंटरप्राइजेज को 15.78 करोड़ का लोन दिया. इसके साथ ही कपिल सिब्बल कहते हैं कि अक्टूबर 2016 में टेम्पल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड बंद हो गई है और इस कंपनी के बंद करने की वजह बताई गई इसका घाटे में चलना.

इन आरोपों के बाद कपिल सिब्बह का सवाल ये था कि कांग्रेस के किसी नेता पर 10 लाख की गड़बड़ी के आरोप क्यों न हो, उनके पीछे सीबीआई, ईडी लगा देते हैं. क्रोनी कैपिटिलिज्म का आरोप लगा देते हैं. वीरभद्र सिंह पर कितने केस चालू कर दिए. इसी उदाहरण को आगे बढ़ाते हुए कपिल सिब्बल ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि अब सीबीआई है कहां,  ईडी है कहां, और प्रधानमंत्री हैं कहां?"

कपिल सिब्बल ने इसके साथ ही अमित शाह के बेटे की दूसरी कंपनी कुसुम फिनसर्व को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. इस कंपनी में जय अमितभाई शाह का शेयर 60 फीसदी है. इस कंपनी को भी राजेश खंडेलवाल ने लोन दिए हैं.

कपिल सिब्बल का कहना है, "गड़बड़ी हुई है या नहीं ये तो जांच से पता चलेगा, हम जांच की मांग कर रहे हैं. क्या पीएम जांच करवाएंगे? मैं पीएम से ये जानना चाहता हूँ कि क्या अब आप सीबीआई को जांच सौपेंगे? जिसके नाम में जय अमित शाह लगा हो उसे कौन गिरफ्तार करेगा?"

इस पूरे मामले पर अमित शाह के बेटे जय अमितभाई शाह या अमित शाह की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Embed widget