एक्सप्लोरर

UCC News: 'आजादी का जश्न मना रहे और...', PM मोदी पर कपिल सिब्बल ने साधा निशाना, UCC वाले बयान पर कही ये बात

PM Modi on UCC: प्रधानमंत्री मोदी के यूसीसी पर दिए बयान से घमासान मचना शुरू हो गया है. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इसका जिक्र किया है.

Kapil Sibal on UCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (15 अगस्त) को लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया और लगातार 11वीं बार देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक ऐसी चीज का जिक्र कर दिया, जिसे लेकर काफी ज्यादा हंगामा मच गया है. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से देश एक कम्युनल सिविल कोड में जी रहा है. अब समय आ चुका है कि देश को एक सेक्युलर सिविल कोड दिया जाए. उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लाने की वकालत की.

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से भी पीएम मोदी के बयान पर उनकी राय ली गई. इस पर सिब्बल ने किसी भी तरह के कमेंट से इनकार किया. उन्होंने कहा, "मैं स्वतंत्रता दिवस के दिन इस तरह के बयानों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. पीएम इस तरह के बयान देने के लिए पूरी तरह से आजाद हैं. आज हम लोग अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं और मुझे नहीं लगता है कि इस तरह के बयानों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है, जो विभाजनकारी नजर आते हैं."  

पीएम मोदी ने यूसीसी पर क्या कहा? 

दरअसल, लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कई मौकों पर यूसीसी को लेकर चर्चा की है. देश में एक बड़ी आबादी मान रही है कि हमारे यहां जो सिविल कोड है, वो सांप्रदायिक है. ये लोगों के बीच भेदभाव करने वाला सिविल कोड है. उन्होंने कहा कि देश को एक नए सिविल कोड की जरूरत है. हमें अब कम्युनल सिविल से सेक्युलर सिविल कोड की ओर जाना होगा. इसके बाद ही हमें धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव से आजादी मिलने वाली है. 

वन नेशन, वन इलेक्शन की भी पीएम ने की वकालत

हालांकि, सिर्फ यूसीसी ही, वो एक मुद्दा नहीं है, जिसका जिक्र पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया. उन्होंने देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की भी वकालत की. पीएम ने राजनीतिक दलों से इस सपने को साकार करने के लिए आगे आने का आग्रह किया. पीएम ने कहा कि इस मुद्दे पर देश भर में व्यापक विचार-विमर्श हुआ है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने विचार रखे हैं. इस पर एक समिति ने एक उत्कृष्ट रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है. 

यह भी पढ़ें: 'देश को कम्युनल नहीं, सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत', लाल किला से PM मोदी ने दिया UCC लाने पर जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget