एक्सप्लोरर

जयराम रमेश के पीएम मोदी पर दिए बयान पर कांग्रेस में कलह, कपिल सिब्बल ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी की तारीफ की है. इसके बाद उनके बयान का पार्टी नेता शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने समर्थन किया है. अब कांग्रेस पार्टी में उनके बयान पर असमंजस की स्थिति बन गई है. कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेताओं पर इशारों-इशारों में कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के किस नेता ने पीएम को विपक्ष के नेताओं को गलत ढंग से पेश करने से रोका है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक की तरह पेश नहीं करने की बात कही. इसके बाद कांग्रेस नेता के इस बयान का पार्टी नेता शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने समर्थन किया है. इसके बाद अब कांग्रेस के अंदर आंतरिक कलह की स्थिति बन गई है. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है. कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेताओं पर इशारों-इशारों में कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के किस नेता ने प्रधानमंत्री को विपक्ष के नेताओं को गलत ढंग से पेश करने से रोका है.

कपिल सिब्बल ने क्या कहा 

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘बीजेपी का कौन सा नेता खड़ा हुआ और सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को सलाह दी कि वे विपक्ष और उसके नेताओं को खलनायक की तरह पेश करना बंद करें?' कपिल सिब्बल ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है जब पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के पीएम मोदी पर दिए बयान का कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और शशि थरूर ने समर्थन किया है.

कांग्रेस के इन नेताओं ने कहा था कि व्यक्ति की नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों और गलतियों की आलोचना होनी चाहिए. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की इन टिप्पणियों पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी कुछ भी बोलने से बचते रहे. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जिन नेताओं ने बयान दिया है उन्हीं से सवाल पूछा जाना चाहिए.

मनीष तिवारी का बयान 

मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘मैं आपसे (मीडिया) ये आग्रह करना चाहता हूं कि उनके बयान पर अगर आपको कोई प्रतिक्रिया चाहिए तो वह प्रतिक्रिया उनसे ले लीजिए. जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, तो उसका ये मानना है कि इस देश में एक बहुत विकृत और एक बहुत जटिल आर्थिक संकट है और इस आर्थिक संकट से करोड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं.’’

दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का मॉडल ‘पूरी तरह नकारात्मक गाथा’ नहीं है और उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है. जयराम रमेश ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि यह वक्त है, जब हम मोदी के काम और 2014 से 2019 के बीच उन्होंने जो किया उसके महत्व को समझे, जिसके कारण वह सत्ता में लौटे. इसी की वजह से 30 प्रतिशत मतदाताओं ने उनकी सत्ता में वापसी करवाई.

यह भी पढ़ें-

देशभर में धूम-धाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई

पांच प्वॉइंट्स में जानें वित्त मंत्री सीतारमन के बड़े एलान, इकोनॉमी को मिलेगा बूस्टर डोज़? बढ़ सकती है पी चिदंबरम की मुश्किल, पूर्व वित्त सचिव डी सुब्बाराव बोले- INX मीडिया में नियमों के उल्लंधन की जानकारी FIPB को नहीं दी गई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP Protest In Delhi धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
LIVE: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget