एक्सप्लोरर

केजरीवाल को घेरने की तैयारी में कपिल मिश्रा, भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे जनमत संग्रह!

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त किए गए आप विधायक कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हीं के हथियार से घेरने की रणनीति अपनाई है. इसके लिए कपिल मिश्रा ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) और जनमत संग्रह को हथियार बनाया है.

आईएसी वही मंच है जिसके जरिए केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को घेरते हुए आंदोलन से राजनीति में आने का सफर तय किया. केजरीवाल ने सत्ता में आने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मामले में जनमत संग्रह कराने को कहा था.

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का दिल्ली के सत्ता में आने के बाद आईएसी संगठन लगभग बंद हो चुका था लेकिन अब कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के लिए इसे फिर से जिंदा कर दिया है. कपिल मिश्रा ने कहा कि वह केजरीवाल के खिलाफ आईएसी के मंच से आंदोलन की शुरुआत कर उनके भ्रष्टाचार पर जनमत संग्रह से करेंगे.

आप के गठन से नाराज आईएसी के पुराने नेताओं ने मिश्रा के साथ बैठक कर केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की रूपरेखा बनायी. इसके तहत दिल्ली के सभी सत्तर विधानसभा क्षेत्रों में रैली करने, पांच मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में उनके भ्रष्टाचार की प्रदर्शनी लगाने और केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में जनमत संग्रह कराया जाएगा.

कपिल मिश्रा ने कहा कि जल्द ही संगठन के मंच से इस आंदोलन को लेकर आज शाम को खुलासा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के मंच का दुरुपयोग कर सत्ता तक का सफर तय किया है. अब आंदोलन के जरिए ही उनके भ्रष्टाचार को सार्वजनिक किया जायेगा.

मिश्रा ने बताया कि आप नेता कुमार विश्वास ने तीन दिन के अंदर पार्टी और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अपना रुख साफ करने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि आज ही कुमार विश्वास को उन्होंने आप सरकार में भ्रष्टाचार के सबूतों के तौर पर 16 हजार पेज वाला दस्तावेज भेजा है. अब उन्हें कुमार विश्वास के जवाब का इंतजार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget