एक्सप्लोरर

AAP के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने 'मेरा पीएम, मेरा अभिमान' नाम का अभियान शुरू किया, बीजेपी का मिला साथ

मोदी सरकार में मंत्री विजय गोयल जहां खुद इसकी लॉन्चिंग में पहुंचे वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी से लेकर दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई बीजेपी नेताओं ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया है.

नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिल्ली में 'मेरा पीएम मेरा अभिमान' नाम से एक अभियान शुरू किया है. दिलचस्प बात ये है इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने किया है. मिश्रा के अभियान की अहमियत इस बात से बढ़ जाती है कि मोदी सरकार में मंत्री विजय गोयल जहां खुद इसकी लॉन्चिंग में पहुंचे वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी से लेकर दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई बीजेपी नेताओं ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया है. कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विरोधी कई नकारात्मक प्रचार चलाते हैं. इसी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी पर अभिमान की सबसे बड़ी वजह क्या है? इसका जवाब देते हुए मिश्रा ने कहा कि एक वक्त था जब दिल्ली में लगातार आतंकी वारदातें होती रहती थी. लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से एक भी आतंकी घटना नहीं हुई है. इस अभियान को शुरू करने के मौके पर दिल्ली के इंडिया गेट पर 160 फीट का तिरंगा लहराया गया. मिश्रा ने बताया कि ये अभियान दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में चलाया जाएगा और लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएगी ताकि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी की जीत का रास्ता फिर से साफ हो सके. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 'नमो अगेन' और 'मेरा पीएम मेरा अभिमान' नारे लिखे टीशर्ट और टोपियां पहनी हुई थी. AAP के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने 'मेरा पीएम, मेरा अभिमान' नाम का अभियान शुरू किया, बीजेपी का मिला साथ इंडिया गेट पर अभियान शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर बीजेपी के कई नेताओं ने इस बढ़ चढ़ कर इस अभियान को समर्थन दिया. मौके पर मौजूद बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि इस अभियान को बीजेपी का साथ पीछे से नहीं बल्कि खुल कर होगा. प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में कपिल मिश्रा के इस अभियान से कयास लग रहे हैं कि उनके अभियान से खुश होकर क्या बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट देगी? दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें है. सभी पर बीजेपी का कब्जा है लेकिन संभावना है कि चुनाव में कई सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget