एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा का दावा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज करेंगे नया खुलासा

नई दिल्ली: पांच दिन से अनशन पर बैठे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया खुलासा करने का ऐलान किया है. कल रात में दिल्ली पुलिस की टीम गिरती सेहत का हवाला देकर कपिल मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी.

इस पर कपिल मिश्रा ने ये कहकर अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया कि दिल्ली सरकार के इशारे पर डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत को खराब बता रहे है. कपिल मिश्रा ने ये भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार डॉक्टरों के सहारे उनके अनशन को तुड़वाना चाहती है.

गौरतलब है कि दिन में डॉक्टर्स की एक टीम ने कपिल मिश्रा का मेडिकल चेपअप किया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी. दिल्ली पुलिस की टीम कपिल मिश्रा को लेने पहुंची तो उन्होंने डॉक्टर्स की दूसरी टीम से मेडिकल चेकअप कराने की मांग की जिसके बाद आरएमएल के डॉक्टर्स ने उनका चेकअप किया.

कपिल मिश्रा आज सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा करनेवाले हैं. दूसरी तरफ आप विधायक संजीव झा कपिल मिश्रा के आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उनके खिलाफ अनशन पर बैठे हुए हैं.

आप से निलंबित कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है. वो आप के बड़े नेताओं के विदेशी दौरों का ब्यौरा भी सार्वजनिक करने की मांग पर भी अड़े हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget