एक्सप्लोरर

Stem Cell Transplants: कानपुर के GSVM इंस्‍टीट्यूट ने कैसे भर दी नेत्रहीन की आंखों में रोशनी, जानें

Kanpur GSVM Institute: जिन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है उनके लिए अच्छी खबर आई है. कानपुर के मेडिकल कॉलेज ने रिसर्च कर स्टेम सेल ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के तहत सफल ऑपरेशन किया.

Stem Cell Transplants: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग ने कथित तौर पर स्टेम सेल रिसर्च में अप्रत्याशित सफलता हासिल की है. जन्मजात और गंभीर बीमारियों के कारण रेटिना खराब होने से आंखों की रोशनी गंवाने वाले चार मरीजों को विभाग ने ठीक किया है. प्लेसेंटा अवशेषों से निकाली गई स्टेम कोशिकाएं आंखों की रोशनी को वापस लाने में सफर रही है. मेडिकल कॉलेज ने चार महीने की रिसर्च की विस्तृत रिपोर्ट भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) को भेज दी है. मेडिकल कॉलेज ने रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए अनुदान मांगा है. 

बता दें कि मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आसपास के 15-20 जिलों सहित अन्य राज्यों से भी मरीज आंखों की रोशनी का इलाज कराने आते हैं. ऐसे मरीजों की परेशानी को देखते हुए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संजय काला ने नेत्र रोग विभाग के प्रमुख प्रोफेसर परवेज खान को स्टेम सेल पर रिसर्च के लिए एथिक्स कमेटी से अनुमति लेकर शोध शुरू करने की सलाह दी थी. 

बाराबंकी की रहने वाली एक महिला, मध्य प्रदेश के रीवा का एक मरीज और बिहार के मुजफ्फरपुर का एक अन्य मरीज जन्मजात दृष्टिबाधित जीएसवीएम कॉलेज में आया था. जब उनके रेटिना की जांच की गई तो वह अच्छी स्थिति में नहीं था जिससे रोशनी नहीं थी. उन्नाव निवासी कांस्टेबल असीम को रेटिना की लाइलाज बीमारी थी और वो कई सालों से ठीक से देख भी नहीं पा रहा था. इन सभी मरीजों में ट्रांसप्लांट के एक से चार महीने बाद अप्रत्याशित परिणाम मिले.

स्टेम सेल ट्रांसप्लांट क्या है?

मां के गर्भ में प्लेसेंटा ही बच्चे की रक्षा करता है. डिलीवरी के बाद बच्चे के साथ प्लेसेंटा और उसकी परतें बाहर आ जाती हैं. इन अवशेषों को एकत्र किया जाता है और इससे स्टेम सेल निकाले जाते हैं. इसे सर्जरी के बाद रेटिना पर इम्प्लांट किया जाता है. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर परवेज खान ने बताया कि वो जुलाई 2022 से प्लेसेंटा के अवशेषों से स्टेम सेल निकालने और आंखों के क्षतिग्रस्त रेटिना में ट्रांसप्लांट करने पर शोध कर रहे थे.

स्टेम सेल सर्जरी ऑपरेशन थियेटर में की जाती है. खास बात ये है कि अभी तक देश में ऐसा कोई शोध नहीं हुआ है. इसकी सफलता को देखते हुए बड़े पैमाने पर शोध के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी गई है. इसमें सुविधा व संसाधन मुहैया कराने के लिए अनुदान मांगा गया है.

'50 हजार में हो जाएगा ट्रांसप्लांट'

इंडिया टुडे से बात करते हुए डॉ. परवेज ने बताया कि आने वाले समय में आम आदमी भी इस प्रक्रिया को वहन कर सकेगा. अभी यह महंगा है, लेकिन आने वाले समय में इसे घटाकर 50,000 रुपये कर दिया जाएगा. परवेज अहमद ने कहा कि एक ऑपरेशन के दौरान एक जटिलता हुई जिसमें स्टेम सेल पंचर हो गया था, लेकिन उसके बाद उसकी मरम्मत की गई और ऑपरेशन सफल रहा.

ये भी पढ़ें- TAPAS Drone: पलभर में होगा दुश्मन का खात्मा, भारत का पहला स्वदेशी ड्रोन तपस रखेगा सब पर नजर, अगले हफ्ते भरेगा उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget