एक्सप्लोरर

कांग्रेस के कार्यक्रम में बुलाए गए कन्हैया कुमार और शेहला राशिद, उठी विरोध की आवाज

इस कार्यक्रम में के राजू, मनीष तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी और राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी शामिल होंगे. इसी कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रोफेसर अपूर्वानंद, लेखक अशोक वाजपेयी, कन्हैया कुमार, शेहला राशिद और आरजेडी नेता मनोज झा को बुलाया गया है.

नई दिल्ली: महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पार्टी का अल्पसंख्यक विभाग एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शेहला राशिद को बुलाए जाने को लेकर विवाद हो गया है. कांग्रेस के समर्थक माने जाने वाले धर्मगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णण ने इसका खुलकर विरोध किया है. प्रमोद कृष्णण ने कहा है कि देशभक्त पार्टी के कार्यक्रम में ऐसे लोगों को बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्विटर पर लिखा, ''कांग्रेस “देशभक्तों” की पार्टी है, जिसने “आज़ादी” की जंग से लेकर,देश की “एकता” और “अखण्डता”के लिये अपने नेताओं का “बलिदान” दिया है. “भारत तेरे टुकड़े होंगे” जैसा नारा लगाने वालों को, कांग्रेस के “पावन” मंच पे बुलाया जाना बेहद “दुर्भाग्यपूर्ण” है.''

वहीं बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी कन्हैया कुमार को कांग्रेस के कार्यक्रम में बुलाने का विरोध किया है. स्वामी ने कहा, ''कांग्रेस के कार्यक्रम में कन्हैया कुमार और शेहला राशिद को आमंत्रित करने से मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं क्योंकि यह इसके असली चरित्र को दर्शाता है.''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के देशद्रोहियों के साथ रिश्ते हैं. कांग्रेस ने ही हिंदू आतंकवाद शब्द दिया. उन्होंने सबूतों के बिना हिंदुओं को समझौता ब्लास्ट में फंसाने की कोशिश की. सभी पार्टियों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए.''

क्या है कार्यक्रम? राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग ने आज दिल्ली के चिन्मया मिशन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम में के राजू, मनीष तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी और राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी शामिल होंगे. इसी कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रोफेसर अपूर्वानंद, लेखक अशोक वाजपेयी, कन्हैया कुमार, शेहला राशिद और आरजेडी नेता मनोज झा को बुलाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget