एक्सप्लोरर

1984 दंगा: AAP बोली- कमलनाथ को नहीं बनाना चाहिए था मु्ख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी का कमलनाथ को लेकर स्टैंड ऐसे समय आया है जब आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह राजस्थान में कांग्रेस के ही अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद की शपथ में शामिल हुए हैं.

नई दिल्ली: 1984 सिख दंगे में सज्जन कुमार को सज़ा के बाद आम आदमी पार्टी ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर विरोध किया है. पार्टी का मानना है कि कमलनाथ को सीएम नहीं बनाया जाना चाहिए था. शायद यही वजह है कि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जयपुर में अशोक गहलोत के शपथ में शामिल हुए लेकिन कमलनाथ के शपथ से दूरी बनाए रखी. पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सज्जन कुमार को सज़ा के बाद हम कांग्रेस को किस तरह देखते हैं इसके बाद बहुत सारी चीज़े बदलती हैं.

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज सज्जन कुमार को सुनाई गई सज़ा का स्वागत किया गया. आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने कहा, ‘’आज कमलनाथ सीएम बन रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ मुख्तियार सिंह हलफनामा है. इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार संजय सूरी की रिपोर्ट पार्लियामेंट में टेबल हुई है. जिसमें कमलनाथ, वसंत साठे और दिल्ली पुलिस कमिश्नर सुभाष टण्डनगोलियां चलवा रहे थे और दो लोगों को ज़िंदा जलवा दिया गया था. रकाबगंज गुरुद्वारे के बाहर. राहुल जी आपने कहा कि  कांग्रेस इसमें दोषी नहीं थी. आज आपने कमलनाथ को सीएम बनाया है अगर आपको निर्दोष लोगों का, विधवाओं के आंसू याद आते हैं तो पहली बात तो आपको कमलनाथ को सीएम नहीं बनाना चाहिए था. सब कम से कम सज्जन कुमार पार्टी दोषी करार दे दिए गए हैं इन्हें आपने अभी तक पार्टी से बाहर नहीं निकाला है.’’

एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया कि कब पार्टी कमलनाथ के विरोध में हैं लेकिन आप सांसद संजय सिंह कांग्रेस के मंच पर गहलोत के शपथ में क्यों नज़र आये? क्या इसलिए कमलनाथ के शपथ समारोह से दूरी बनाई गयी?  इसके जवाब में आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "आज ये फैसला आया है कि लोअर कोर्ट ने सज्जन कुमार बरी किया था लेकिन आज अगर हाइकोर्ट ने सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है. इससे बड़ी बात नहीं हो सकती. इसके बाद बहुत सारी चीज़े बदलती हैं. इसके बाद हम कांग्रेस किस तरह से देखते हैं? इसके बाद हम सज्जन कुमार, कमलनाथ को किस तरह देखते हैं वो बहुत सारी चीज़े बदलती हैं. कमलनाथ से दूरी लेकिन कांग्रेस के साथ के सवाल पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते हैं. आप लोग की कयास लगाते हैं आप ही लोग उसको तोड़ते हैं. आप जब फैसला कर लें तो आप बता दीजियेगा हमारी तरफ से.'

हमारे इसी सवाल का जवाब देते हुए आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने कहा, "कमलनाथ को पहले भी कांग्रेस पार्टी ने पंजाब का प्रभारी बनाया था. उस वक़्त भी आम आदमी पार्टी ने कमलनाथ का विरोध किया था. एक अगर कमलनाथ की बात आएगी तो आम आदमी पार्टी उसका विरोध करती है. बाक़ी राष्ट्रीय स्तर पर क्या एक ताकत बन रही है वो एक अलग बात है. लेकिन कमलनाथ का हमने तब भी विरोध किया था और अब भी विरोध करते हैं."

आम आदमी पार्टी का कमलनाथ को लेकर स्टैंड ऐसे समय आया है जब आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह राजस्थान में कांग्रेस के ही अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद की शपथ में शामिल हुए हैं. हालांकि पार्टी ने कमलनाथ के शपथ समारोह से दूरी बनाकर रखी. कांग्रेस के शपथ समारोह का न्यौता मिलने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में आप- कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है. सज्जन कुमार पर फैसले के बाद क्या आम आदमी पार्टी का क्या रुख रहता है ये देखना होगा?

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस का वो सिपाही जिसने उसे फर्श से अर्श पर पहुंचाया, जानें भूपेश बघेल के पूरे संघर्ष के बारे में

संतों और राहुल समेत कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कमलनाथ ने ली मध्य प्रदेश के CM पद की शपथ

मध्य प्रदेश: जानिए- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से 24 गुना ज्यादा अमीर हैं नए CM कमलनाथ

अनोखी राजनीतिक तस्वीरः राहुल गांधी के साथ बस में सवार होकर दिग्गज नेताओं ने किया विपक्षी एकता का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाक से बहा खून, छाती में चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती में चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
CJP Protest: ‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget