एक्सप्लोरर

रजनीकांत का रंग भगवा होने पर उनके साथ गठबंधन की उम्मीद नहीं : कमल हासन

हासन ने कहा है कि सुपरस्टार रजनीकांत का रंग ‘‘भगवा’’ होने पर उनके साथ कोई राजनीतिक गठबंधन संभव नहीं है. माना जा रहा है कि हासन रजनीकांत और बीजेपी के बीच गंठबंधन की संभावनाओँ को पर ऐसा बोल रहे थे.

नई दिल्ली: फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन ने एक बयान जारी कर दक्षिण भारत की राजनीति को दिलचस्प बना दिया है. हासन  ने कहा है कि सुपरस्टार रजनीकांत का रंग ‘‘भगवा’’ होने पर उनके साथ कोई राजनीतिक गठबंधन संभव नहीं है. माना जा रहा है कि हासन रजनीकांत और बीजेपी के बीच गंठबंधन की संभावनाओँ को पर ऐसा बोल रहे थे.

हाल में राजनीति में आने का एलान करने वाले हासन ने कहा कि ‘‘आज के समय में उनका सच्चा उद्देश्य राजनीति में यथास्थिति और सामान्यता को चुनौती देना है जो कि तमिलनाडु राज्य में व्याप्त है.’’  रजनीकांत के राजनीति में आने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर हासन ने उनके बीच विचारों और घोषणा पत्र में समानता होने की स्थिति में उनके साथ किसी चुनावी गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया. वहीं उन्होंने साथ ही दोनों के बीच धर्म और भगवा को लेकर तीखे मतभेद होने का उल्लेख भी किया, जिसकी व्याख्या भाजपा के तौर पर की गई. हासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में सालाना भारतीय सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि रजनीकांत का रंग भगवा नहीं होगा. यदि उनका रंग भगवा होगा तो उनके साथ गठबंधन होने की संभावना नहीं है.’’  उन्होंने चुनाव बाद किसी गठबंधन से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘यदि बहुमत नहीं आता है तो यह जनता का फैसला होगा. तब मुझे बैठना नहीं बल्कि अगली बार के लिए इंतजार करना होगा.’’ उन्होंने ऐसा कहकर इसका इशारा किया कि यदि उनकी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो वह विपक्ष में रहना पसंद करेंगे. तथाकथित लव जेहाद के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि एक नयी क्रांति अपने रास्ते पर है. मुझे जेहाद के बारे में मालूम नहीं लेकिन मोहब्बत की नफरत पर जीत होगी.’’ हासन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख्य अरविंद केजरीवाल ने उनसे चेन्नई में मुलाकात की थी और उनकी पार्टी के साथ गठबंधन की पेशकश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget