एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव से पहले जेपी नड्डा बन सकते हैं BJP अध्यक्ष

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले जेपी नड्डा बीजेपी अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं.

नई दिल्ली: जे पी नड्डा इसी महीने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं. दो तारीख़ों पर विचार मंथन चल रहा है. 19 जनवरी या फिर 22 जनवरी. पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का मन दिल्ली चुनाव से पहले ही नड्डा को अध्यक्ष बनाने का है. पहले चर्चा थी कि चुनाव के बाद उन्हें ये ज़िम्मेदारी दी जा सकती है. लेकिन अब रणनीति बदल गई है.

ऐसी मान्यता रही है कि 14 जनवरी से पहले का समय शुभ नहीं होता है. कोई नया काम इस दौरान शुरू नहीं करते हैं. इसीलिए बीजेपी में ज़िले से लेकर प्रदेश स्तर तक अध्यक्षों के चुनाव पर रोक है. काग़ज़ी कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है. मकर संक्रांति के तुरंत बाद नतीजों की घोषणा शुरू हो जाएगी.

बताया गया है कि 18 जनवरी तक 50 प्रतिशत राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा. पार्टी के संविधान के मुताबिक़ आधे राज्यों में चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है. पता चला है कि 19 फ़रवरी तक 80 फ़ीसदी राज्य ईकाईयों के चुनाव हो जायेंगे.

पहले इस बात की तैयारी थी कि जे पी नड्डा को दिल्ली चुनाव के बाद अध्यक्ष बनाया जाए. तब तक अमित शाह ही इस पद पर बने रहें. लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि प्लान बदल गया है. ये कहा गया है कि दिल्ली के चुनाव से संगठन के चुनाव पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. अगर नड्डा चुन लिए गए तो वे बीजेपी के 11 वें अध्यक्ष होंगे. अभी वे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं.

जे पी नड्डा कॉलेज के दिनों से ही बीजेपी से जुड़े रहे हैं. 1993 में वे पहली बार हिमाचल प्रदेश से पार्टी के विधायक चुने गए. फिर कई सरकारों में मंत्री रहे. 2012 में नड्डा राज्य सभा के सांसद बने. फिर केन्द्र में मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे. यूपी के प्रभारी रहे.

अब वे पार्टी के सबसे बड़े पद पर पहुंचेंगे. इसी साल के आख़िर में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं. फिर अगले साल बंगाल की बारी है. नड्डा के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्यों में पार्टी के लिए बेहतर नतीजे लाने की होगी.

150वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने बदला कोलकाता पोर्ट का नाम, अब बना श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget