एक्सप्लोरर

मिशन बंगाल पार्ट-2 के तहत आज पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे जेपी नड्डा, बर्धमान से शुरू करेंगे दूसरी बंगाल यात्रा

बीजेपी की 'एक मुठ्ठी चावल' कार्यक्रम के तहत हर किसान परिवार तक पहुंच बनाने की कोशिश है. पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी 48 हजार गांवों में जाकर नए कृषि कानूनों की जानकारी देंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने काफिले पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद किसानों को लुभाने के लिए पार्टी की नई मुहिम शुरू करने के उद्देश्य से आज पश्चिम बंगााल के पूर्वी वर्द्धमान जिले का दौरा करेंगे. पार्टी की यह मुहिम ऐसे समय में आरंभ की जा रही है, जब किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.

नड्डा एक दिन के अपने दौरे पर कटवा में एक रैली और वर्द्धमान शहर में एक रोडशो करेंगे, जिसके बाद एक संवाददाता सम्मेलन होगा. नड्डा बीजेपी नीत केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी खेमे के किसान विरोधी आरोपों को कमजोर करने के लिए एक मुट्ठी चावल परियोजना शुरू करेंगे, जिसके तहत वे किसानों के घरों से चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नए कानून के लाभ के बारे में बताएंगे.

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष के मुहिम शुरू करने के बाद, हमारे कार्यकर्ता राज्य के 48,000 गांवों में किसानों के घरों में जाकर चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नए कृषि कानूनों के बारे में बताएंगे.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बंगाल में मौजूदा स्थिति पर एक रिपोर्ट शाह को सौंपेंगे. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. ऐसे में राज्यपाल का गृह मंत्री से मिलना अहम माना जा रहा है. वहीं लोग इस मीटिंग को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं.

जेपी नड्डा का आज का कार्यक्रम

    • सुबह 11 बजे दिल्ली से काज़ी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां से हेलीकॉप्टर से कटवा के लिए निकलेंगे
    • सुबह 11.40 जगदानन्दपुर गांव में राधा गोविंद मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे
    • सुबह 11.50 से 12.45 बजे तक जगदानन्दपुर गांव में कृषक सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करेंगे
    • दोपहर 12.45 से दोपहर 1 बजे के बीच जगदानन्दपुर गांव में एक किसान के घर के रास्ते में लोगों के घरों से एक मुट्ठी चावल इकट्ठा करेंगे
    • दोपहर 1 से 1.40 बजे तक जगदानन्दपुर गांव में किसान परिवार के घर लंच करेंगे
    • दोपहर 1.45 बजे कटवा हेलीपैड से बर्धमान के लिए निकलेंगे और दोपहर 2.05 बजे बर्धमान हैलीपैड पहुंचेंगे
    • दोपहर 2.10 से 2.20 बजे के बीच बर्धमान जिला बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे और यहां आधा घंटे का समय रिजर्व रखा गया है
    • दोपहर 3.05 से 3.10 बजे तक सर्वमंगला मंदिर में दर्शन में करेंगे
    • दोपहर 3.20 से शाम 4.30 बजे तक बर्धमान में रोड शो करेंगे. रोड शो बर्धमान क्लॉक टावर से शुरु होगा और लॉर्ड कर्ज़न गेट पर खत्म होगा
    • शाम 5.30 से 6.15 बजे सिनक्लेयर रिजॉर्ट पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
    • शाम 6.20 से 7.20 बजे तक सिनक्लेयर रिजॉर्ट में कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे.
    • इसके बाद काजी नज़रुल एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगेये भी पढ़ें:-
Bird flu: दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दी दस्तक ? जानिए अन्य राज्यों के हाल बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर अमेठी में अलर्ट, अस्पताल में बनाया गया वार्ड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget