एक्सप्लोरर

UP Elections: यूपी फतह की बनी 'रणनीति', जेपी नड्डा के साथ BJP नेताओं ने किया मंथन

UP Elections 2022: यूपी की गद्दी दोबारा पाने के लिए बीजेपी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर दिल्ली में बीजेपी की एक अहम बैठक हुई.

Uttar Pradesh Chunaav: यूपी की गद्दी दोबारा पाने के लिए बीजेपी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर दिल्ली में बीजेपी की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह, महामंत्री सुनील बंसल समेत कई अन्य नेता पहुंचे.

यह बैठक बीजेपी के पुराने हेडक्वॉटर 11 अशोक रोड पर हुई, जिसमें यूपी चुनाव में प्रचार और चुनाव मैनेजमेंट को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया. बैठकों के अलावा बीजेपी ने जमीनी स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले यूपी में बीजेपी विजय संकल्प यात्रा निकालेगी. यह विजय संकल्प यात्रा 4 जगहों से निकलेगी और ये सारी लखनऊ में खत्म होंगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा सहारनपुर से 8 दिसंबर से शुरू होगी. शेष 3 यात्राओं का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है.

बैठक को लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर बात हुी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्षों की बैठक में क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें गोरखपुर और कानपुर का जिम्मा जेपी नड्डा के पास होगा. काशी और अवध राजनाथ सिंह देखेंगे. वहीं बृज और पश्चिम क्षेत्र की कमान अमित शाह के पास होगी. ये नेता क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों की बैठकें लेंगे.

यूपी को लेकर बीजेपी का खास फोकस है. इसी को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के यूपी दौरे पर रहेंगे. 22 और 23 नवंबर को जेपी नड्डा यूपी के दौरे पर जाएंगे. वहां वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. 22 नवंबर को वह गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वहीं 23 नवंबर को कानपुर में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा. 22 नवंबर की रात नड्डा लखनऊ में रुकेंगे.

प्रियंका भी लगातार यूपी में सक्रिय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यूपी चुनाव को लेकर सक्रिय हैं. प्रियंका ने चित्रकूट में बीजेपी पर हमला बोलते हुए बुधवार को कहा था कि आशा वर्कर्स को पीटा गया. ये सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है. अगर हक चाहिए तो मांगने से नहीं मिलेगा, आपको छीनना पड़ेगा. महिलाओं पर इस बार प्रियंका गांधी का खास फोकस है. उनके लिए उन्होंने एक अलग घोषणापत्र भी बनाया है.

इनमें से बड़े ऐलान वो कर चुकी हैं. इसमें महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, कॉलेज जाने वाली युवतियों के लिए मोबाइल-स्कूटी, गृहणियों को साल में तीन सिलिंडर मुफ्त, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपये का मानदेय, नए सरकारी पदों पर 40% महिलाओं की नियुक्ति, वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपए/प्रतिमाह देने जैसे वादे शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें

जानें आगे क्यों सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, US और चीन से कैसे जुड़ा है ये कारण

Punjab CM Charanjeet Singh Channi: सीएम चन्नी ने 3 मंत्रियों और 2 विधायकों के साथ करतारपुर साहिब में टेका मत्था

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
LIVE: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget