एक्सप्लोरर

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में राम रहीम दोषी करार, 17 तारीख को होगा सजा का एलान

अब जब फैसले की घड़ी आ चुकी है तब अंशुल ने अपने पिता की हत्या की पूरी कहानी एबीपी न्यूज के साथ साझा की.

नई दिल्लीः दो लड़कियों के साथ बलात्कार के दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं. हरियाणा के पंचकुला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आज पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में अपना फैसला सुना दिया है और राम रहीम को दोषी करार दिया गया है. इस मामले में गुरमीत मुख्य आरोपी है. 17 तारीख को सजा का एलान होगा. रामचंद्र छत्रपति वही पत्रकार थे, जो राम रहीम का काला सच दुनिया के सामने लाए थे.

राम रहीम और उसका मैनेजर किशन सिंह हत्या की साजिश रचने के दोषी पाए गए और डेरा समर्थक निर्मल और कुलदीप गोली मारने के दोषी करार दिए गए. राम रहीम सहित 4 लोगों की सजा का एलान 17 जनवरी को होगा. फैसले के वक्त राम रहीम ने कोर्ट में सर झुका रखा था.

रामचंद्र छत्रपति ने ही दो साध्वियों के साथ हुए रेप की खबर को पत्र के आधार पर अपने अखबार 'पूरा सच' में सबसे पहले छापा था. खबर छपने के बाद गुरमीत सिंह के लोग पत्रकार को आए दिन धमकियां देते थे. धमकियों से बिना डरे रामचंद्र गुरमीत सिंह के खिलाफ खबरें लिखते रहे.

धमकियों के बीच 24 अक्टूबर, 2002 को दो अज्ञात लोगों ने छत्रपति के ऊपर हमला कर दिया था. पत्रकार की हत्या का आरोप गुरमीत सिंह पर लगा था. पूरी कहानी 17 सालों से इंसाफ का इंतजार कर रहे पत्रकार के बेटे अंशुल ने खुद एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बताई. उन्होंने बताया कि राम रहीम के राजनीतिक रसूख की वजह से हमें न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ा, पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी.

पत्रकार की हत्या की कहानी बेटे की जुबानी अंशुल ने बताया, ''सब इंसपेक्टर रामचंद्र ने हमारे सामने हमारे पिता का इकबालिया बयान दर्ज किया था. उस बयान के अंदर उन्होंने बताया था कि वह कितने समय से खबरें लिख रहे हैं और किस तरह की खबरें लिख रहे हैं.''

गुरमीत सिंह और किशन लाल का लिया था नाम अपने बयान में उन्होंने यह भी जिक्र किया था, ''मुझे धमकियां मिल रही है. इन धमकियों के पीछे जो मुख्य साजिशकर्ता है वह डेरा हेड गुरमीत सिंह और किशन लाल है.'' अंशुल ने बताया कि साल 2001 में हमारे फादर ने डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ खबरें छापी जिसके अंदर एक मसला यह भी था कि किस तरीके से डेरा के श्रद्धालुओं ने जमीन पर नाजायज कब्जा जमा लिया था.

'पूरा सच' अखबार में छपी थी गुमनाम चिट्ठी एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान पत्रकार छत्रपति के बेटे ने गुमनाम चिट्ठी की बात भी बताई. उन्होंने बताया कि गुमनाम चिट्ठी जब सामने आई थी तब पिता ने 'पूरा सच' अखबार में छापा था. जिसके बाद बहुत ज्यादा धमकियां मिलने लगी.

जिसके बाद उन पर हमला कर गोलियों से भून दिया गया. गोली लगने के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया. दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी मौत हो गई. परिजनों ने राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.

सीबीआई को सौंपी गई थी जांच पत्रकार हत्याकांड की जांच नवंबर 2003 को सीबीआई के हवाले कर दी गई. 2007 में सीबीआई ने राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था. पिछले हफ्ते इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली यह हत्याकांड करीब 17 साल पुराना है.

रेप की घटना में गुरमीत को 20 साल कैद की सजा मिली है. सजा के एलान के बाद हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में 43 लोगों की मौत हो गई थी. गुरमीत के अनुयायियों ने सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया था.

17 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड में फैसला आज, राम रहीम है मुख्य आरोपी, सिरसा में अलर्ट

ये भी देखेंः बेटे ने बताया पिता की हत्या की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget