एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: हर साल 2.5 इंच! कैसे धंस रहा जोशीमठ का पूरा इलाका, सैटेलाइट तस्वीरों से चला पता

जोशीमठ (Joshimath) में 723 घर ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनमें दरार आ गई हैं. इनमें से कई को गिराया जाना था लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते फिलहाल रोक दिया गया है.

Joshimath Sink 2.5 Inch Per Year: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ पिछले कई दिनों से चर्चा में है. पहाड़ पर बसा जोशीमठ धंस रहा है. घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं. जिन घरों में लोगों ने पूरी कमाई लगाकर बनाया अब उन्हीं घरों से लोगों को निकाला जा रहा है. जोशीमठ में ऐसा क्यों हो रहा है, एक नई स्टडी में इसकी तस्वीर और साफ हो रही है. स्टडी के मुताबिक जोशीमठ और इसके आस-पास का क्षेत्र हर साल 6.5 सेमी (लगभग 2.5 इंच) नीचे धंस रहा है.

देहरादून स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) ने दो साल के अध्ययन में पाया है कि यह क्षेत्र तेजी से धंस रहा है. आईआईआरएस ने अध्ययन के लिए सैटेलाइट से मिले क्षेत्र के डेटा का इस्तेमाल किया है. 

सैटेलाइट तस्वीरें बता रहीं कहानी

संस्थान ने जुलाई 2020 से मार्च 2022 के बीच की सैटेलाइट तस्वीरें का अध्ययन किया जिसमें पता चलता है कि यह पूरा इलाका धीरे-धीरे धंस रहा है. सैटेलाइट तस्वीरें ये भी बताती हैं कि यह भूधंसाव केवल जोशीमठ तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह पूरी घाटी में फैला हुआ है.

जोशीमठ शहर में तेजी से बढ़ रही दरारों के चलते अभी तक 131 परिवारों ने अपने घरों को छोड़ दिया है. इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है. जमीन में धंसाव को देखते हुए पूरे शहर को खाली करने की योजना बन रही है.

723 घरों में दरार

शहर में 723 घर ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनमें दरार आ गई हैं. इनमें से कई घर गंभीर नुकसान की स्थिति में हैं जिन्हें गिराया जाना था लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते रोक दिया गया. जोशीमठ को चारधाम यात्रा का गेटवे माना जाता है. शहर में अधिकांश व्यापारी और होटल मालिक तीर्थयात्रियों पर निर्भर हैं. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बिल्डिंग को गिराने को लेकर उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था.

केंद्रीय मंत्री स्थिति पर रख रहे नजर

उत्तराखंड से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट यहां पर स्थिति को संभालने के लिए केंद्र की तरफ से भेजे गए हैं. उन्होंने कहा "हमारी प्राथमिकता सभी को सुरक्षित रखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों को तैनात किया गया है, सेना को अलर्ट किया गया है। मवेशी आश्रय भी बनाए जाएंगे।" हालांकि अजय भट्ट यह भी कहते हैं कि लोगों ने गाढ़ी कमाई से अपना घर बनाया है, इसे छोड़ने में उन्हें बहुत मुश्किल होगी.

शहर में 344 राहत शिविर

अभी तक जोशीमठ शहर के अंदर 344 राहत शिविर चिह्नित किए गए हैं. यहां 1425 लोगों के रहने का इंतजाम है. जोशीमठ से बाहर पीपलकोटी में 491 कमरे तैयार रखे गए हैं जिसमें 2205 के रहने की व्यवस्था है. भूधंसाव की स्थिति पर प्रधानमंत्री के कार्यालय से सीधी नजर रखी जा रही है. केंद्र और राज्य दोनों के स्तर पर बैठकें आयोजित की गई हैं. इसमें सबसे पहले लोगों को सुरक्षित निकालने पर फोकस करने को कहा गया है. 

यह भी पढ़ें

जोशीमठ ही नहीं...आने वाले सालों में गायब हो जाएगा एक और शहर, हर साल जमीन में 25 सेंटीमीटर धंस रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget