एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 247 किमी की रोड, हर किमी पर लैंडस्लाइड

Joshimath-Rishikesh Road: जोशीमठ से ऋषिकेश वाली सड़क भूस्खलन से अत्यधिक प्रभावित है. स्टडी के मुताबिक, सड़क निर्माण और चौड़ा करना भी वजह हो सकती है.

Joshimath Rishikesh Road Landslide: जोशीमठ में धंसती जमीन और दरकते मकानों की खबरों के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है. एक अध्ययन में पाया है कि ऋषिकेश से जोशीमठ के बीच 309 जगह पर भूस्खलन हुए हैं. यानी हर एक किलोमीटर पर 1 से ज्यादा लैंडस्लाइड हुआ है. अध्ययन बताता है कि जोशीमठ के आसपास के पहाड़ किस तरह से अस्थिर हैं.

यूरोपीय जियोसाइंस यूनियन में 10 जनवरी को चर्चा के दौरान और भारतीय-विदेशी वैज्ञानिकों की टीम ने स्टडी के बारे में बताते हुए कहा कि इन भूस्खलनों के पीछे बारिश जैसे प्राकृतिक कारणों के अलावा सड़क निर्माण और चौड़ा करना भी वजह हो सकती है. ये अक्सर छोटे होते हैं लेकिन ढांचे और यातायात को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. पिछले साल अक्टूबर में भूस्खलनों को मांपा गया था.

अधिकांश लैंडस्लाइड ताजा
स्टडी में बताया गया है कि यह सड़क भूस्खलन से अत्यधिक प्रभावित है. इसके लिए इलाके की तीखी और कमजोर ढलान, केंद्रित वर्षा और लगातार भूकंपीय झटकों को जिम्मेदार ठहराया गया है. कहा गया है कि अधिकांश भूस्खलन ताजा लग रहे थे. 

'नेचुरल हजार्ड्स एंड अर्थ सिस्टम साइंस' नामक जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी को जर्गेन मे, रवि कुमार गुंटू, अलेक्जेंडर प्लाकियास, इगो सिल्वा डी अल्मेडा और वुल्फगैंग शॉन्गहॉर्ट ने किया है.

गूगल अर्थ से दिखी तस्वीर
स्टडी में गूगल अर्थ से मिली तस्वीरों के जरिए दिखाया गया कि जिन भूस्खलन से रोड बाधित हुए उनका 21% पहले से मौजूद था. वहीं 17.8% भूस्खलन के बारिश के चलते फिर से सक्रिय होने की आशंका जाहिर की गई, जबकि 60.8 प्रतिशत भूस्खलन के बारे में गूगल अर्थ की तस्वीरों से पता नहीं चल पा रहा था.

स्टडी में यह भी बताया गया है कि हिमालयी क्षेत्र में सड़क निर्माण तेजी से बढ़ा है. पिछले पांच सालों में, हिमालयी राज्यों में 11,000 किमी सड़कों का निर्माण किया गया था. स्टडी के मुताबिक "क्षेत्र की कमजोर जमीन के साथ ही ढलानों को काटने की खराब प्रैक्टिस के चलते इन सड़कों का रखरखाव चुनौतीपूर्ण हो गया है.

अध्ययन में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का भी हवाला दिया गया है. इसके मुताबिक पिछले चार वर्षों में भूस्खलन की घटनाओं में उत्तराखंड में लगभग 160 लोगों की मौत हुई.

यह भी पढ़ें

Joshimath Sinking: जोशीमठ में लगातार दरक रही जमीन, औली रोपवे भी खतरे में, दो बड़े होटल एक दूसरे से जुड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget