एक्सप्लोरर

असम के जोरहाट सैन्य स्टेशन के आर्मी गेट के पास रहस्यमयी धमाका

Assam News: असम के जोरहाट सैन्य स्टेशन के आर्मी गेट के पास रहस्यमयी धमाका हुआ है, जिसे लेकर छानबीन चल रही है.

Mild Blast Near Army Station in Assam: असम के जोरहाट जिले में जोरहाट सैन्य स्टेशन के आर्मी गेट के पास गुरुवार (14 दिसंबर) की शाम हल्के धमाके की आवाज सुनी गई. डिटेल का पता लगाया जा रहा है. गुवाहाटी में रक्षा पीआरओ ने यह जानकारी दी है.

यह रहस्यमयी धमाका लिचुबारी आर्मी कैंप के पास हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे धमाके की आवाज सुनी गई. धमाके के बाद एहतियात के तौर पर लिचुबारी आर्मी कैंप का मुख्य द्वार तुरंत बंद कर दिया गया. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बढ़ाया गश्त

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिला कमिश्नर पुलक महंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और फिलहाल सैन्य स्टेशन के भीतर हैं. पुलिस के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे शहर में गश्त बढ़ा दिया गया है.

यह घटनाक्रम नवंबर और दिसंबर में दो धमाकों के बाद सामने आया है, जिनकी जिम्मेदारी परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा ने ली थी. पीटीआई के मुताबिक, उल्फा (आई) ने रविवार (10 दिसंबर) को एक ई-मेल बयान में तिनसुकिया और शिवसागर में हुए दो हालिया धमाकों की जिम्मेदारी ली थी.

22 नवंबर को तिनसुकिया के डिराक में एक सैन्य शिविर के पास ग्रेनेड धमाके के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जबकि पुलिस ने नौ दिसंबर को सीआरपीएफ कैंप के पास सुनी गई विस्फोट की आवाज के विवरण की पुष्टि नहीं की है.

हम आतंकवाद के अवशेषों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध- डीजीपी

उल्फा के दावे के बाद डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा था कि असम पुलिस, सेना और सीएपीएफ के प्रत्येक कर्मी देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए राष्ट्रीय ध्वज के नीचे शपथ लेते हैं.

उन्होंने कहा था, ''हम अपने राज्य के विकास में बाधा डालने वाले आतंकवाद के अवशेषों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए अगर हमें अपने जीवन का बलिदान भी देना पड़े, तो हम संकोच नहीं करेंगे, न ही हम उन लोगों के खिलाफ कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करने के अपने संकल्प से पीछे हटेंगे, जो हमारे राज्य की प्रगति और विकास के रास्ते में खड़े हैं.''

यह भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला मास्टरमाइंड ललित झा गिरफ्तार, 14 विपक्षी सांसद निलंबित | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget