एक्सप्लोरर

JNU हिंसाः मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, कल हिरासत में लिए गए थे कुछ छात्र

जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को दोपहर 12 बजे मंडी हाउस से शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चला. दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस तक आ पहुंचे छात्रों ने सड़क के बीचो-बीच बैठकर 'जेएनयू वीसी मुर्दाबाद, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, लाल सलाम' जैसे नारे लगाए.

नई दिल्ली: जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ स्टूडेंट्स ने गुरुवार शाम राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च निकाला जिन्हें बीच में ही रोक लिया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वीसी एम जगदीश कुमार को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन की तरफ जा रहे थे जिन्हें आंबेडकर भवन के पास हिरासत में ले लिया गया. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दोपहर 3 बजे दोबारा छात्रों को बातचीत के लिए शास्त्री भवन बुलाया है.

पहले हुई एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों और जेएनयू प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद जेनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि जब तक कुलपति एम जगदीश कुमार को नहीं हटाया जाता किसी भी तरह की बात नहीं होगी और मंत्रालय बात करना चाहता है तो यूनिवर्सिटी कैम्पस आए.

जेएनयूएसयू ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. जेएनयूएसयू ने कहा, 'शाम के 6 बजे के बाद का वक्त है. क्या पुलिस बता सकती है कि कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से सूर्यास्त के बाद बिना किसी महिला अधिकारी की मौजूदगी के क्यों उठाया गया?' वैसे एएनआई के एक विडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं.

5 जनवरी को जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में देशभर में स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में स्टूडेंट्स के साथ ही पॉलिटिकल पार्टियों ने मार्च निकाला. यह मार्च मंडी हाउस से एचआरडी मंत्रालय की तरफ निकाला गया जिन्हें शास्त्री भवन के पास रोक दिया गया. इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई. इस प्रदर्शन में सीपीएम लीडर सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, बृंदा करात, सीपीआई महासचिव डी राजा और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव भी शामिल हुए.

हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने मंडी हाउस से जुलूस निकाला. तख्तियों पर 'सीएए नहीं, एनआरसी नहीं', 'विश्वविद्यालय परिसर में घुसने पर एबीवीपी पर प्रतिबंध लगाओ', 'हिंसा त्याग करो', 'शिक्षा खरीदने बेचने की चीज नहीं है' के नारे लिखे हुए थे. इस प्रदर्शन के बीच पुलिस जेएनयू स्टूडेंट्स व सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों को एचआरडी के अधिकारियों से मिलाने ले गई.

मंडी हाउस में जुलूस में शामिल बृंदा करात ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है और यह वो लोग स्वीकार नहीं करना चाहते. वे फर्जी कहानियां बुन रहे हैं कि विरोध का छात्रों से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि यह राजनितिक है.' वहीं सीताराम येचुरी ने कहा, 'तीन घंटे तक नकाबपोशों ने विश्वविद्यालय के छात्रों को पीटा. वे परिसर में घुसे तब पुलिस मुख्य द्वार पर मौजूद थी.'

EXCLUSIVE: JNU के वीसी एम जगदीश कुमार ने कहा- 5 जनवरी की हिंसा में कौन शामिल थे पता नहीं, जांच में सामने आएगा

उमा भारती का विवादित बयान, कहा- राहुल जिन्ना, प्रियंका जिन्ना CAA पर माहौल बिगाड़ रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग, जानें कितनी गैस की कमी होगी पूरी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget