एक्सप्लोरर

अहमदाबाद: ABVP-NSUI के बीच झड़प, बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज

ABVP-NSUI झड़प मामला: अहमदाबाद पुलिस ने गुजरात के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऋत्विज पटेल और बीजेपी नेता प्रदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है.

अहमदाबाद: जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) हमले के खिलाफ अहमदाबाद में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई जिसमें दोनों ओर से कम से कम चार लोग घायल हो गए.

घटना कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई की ओर से शहर के पालडी क्षेत्र में आरएसएस से सम्बद्ध एबीवीपी कार्यालय के बाहर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान हुई. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बाद में मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस ने NSUI की ओर से की गई शिकायत के आधार पर बीजेपी नेता प्रदीप सिंह जडेजा और युवा मोर्चा के अध्यक्ष ऋत्विज पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है. झड़प के मुद्दे पर गुजरात कांग्रेस ने एलान किया है कि कल पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेंगे.

पुलिस उपायुक्त के एन दामोर ने बताया, ‘‘ एबीवीपी और एनएसयूआई के दो-दो सदस्य झड़प में घायल हो गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है. हमने दोनों पक्षों से शिकायतें लेनी शुरू कर दी हैं.’’ दोनों संगठनों ने हालांकि दावा किया कि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं. एबीवीपी का दावा है कि उसके चार सदस्य घायल हो गए हैं वहीं एनएसयूआई ने घायलों की संख्या 12 बताई है.

हिंसा तब हुई जब जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए एनएसयूआई के छात्र एबीवीपी के कार्यालय के बाहर पहुंचे. दोनों छात्र इकाइयों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि उन पर डंडों से हमला किया गया और पथराव किया गया.

कांग्रेस की छात्र इकाई के एक सदस्य ने बताया कि गुजरात एनएसयूआई महासचिव निखिल सवानी को सिर में गंभीर चोट आयी है और उन्हें यहां वी एस जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों द्वारा एक वीडियो क्लिप प्रसारित किया गया जिसमें कुछ व्यक्ति पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सवानी को कथित तौर पर पीटते दिख रहे हैं. सवानी कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के निकट सहयोगी हैं.

कांग्रेस के आरोप लगाया कि जब सवानी के साथ मारपीट की जा रही थी उस वक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष आर पटेल वहां मौजूद थे. गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने हमले की निंदा की और कल राज्य स्तरीय प्रदर्शन का आह्वान किया है.

चावडा ने आरोप लगाया,‘‘एबीवीपी ने हमारे सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया. वे सवानी तथा तीन अन्य को मारना चाहते थे जो हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह भी बेहद परेशान करने वाला है कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ. इस हमले को बीजेपी नेता की मौजूदगी में अंजाम दिया गया.’’

एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के सदस्य उसके कार्यकर्ताओं पर हमले के इरादे से उसके कार्यालय आये थे. बीजेपी भी इस दावे का समर्थन कर रही है.

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा,‘‘मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता,लेकिन आपसे पूछता हूं. अगर कोई आपको मारने के इरादे से आपके घर में घुसता है तो आप क्या करेंगे? क्या आप अपनी रक्षा नहीं करेंगे? एबीवीपी के कार्यालय जाने की क्या जरूरत थी?जेएनयू में हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ था.’’

Nirbhaya Case: एक दोषी की मां ने कहा- मेरे बेटे को माफ करो, निर्भया की मां का जवाब- मेरी भी बेटी थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget