एक्सप्लोरर

JNU के लापता छात्र नजीब की मां ने कहा, 'मुसलमान देश के लिए जान देता है, ISIS से नहीं जुड़ता'

नई दिल्ली: जेएनयू के लापता छात्र नजीब के आईएसआईएस से संबंध की ख़बर का खंडन करते हुए नजीब की मां ने कहा कि मेरे बच्चे को फ़ंसाया जा रहा है, वो तो बहुत मासूम है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नज़ीब की माँ फ़ातिमा ने कहा कि जब से उन्होंने ये खबर सुनी है, घर में मातम सा छाया हुआ है. हमें इंतज़ार रहता है कि कोई अच्छी खबर आएगी. लेकिन ये कैसी ख़बर है.

JNU के लापता छात्र नजीब की मां ने कहा, 'मुसलमान देश के लिए जान देता है, ISIS से नहीं जुड़ता

''मीडिया से अच्छे की उम्मीद''

फ़ातिमा ने कहा कि हम तो मीडिया से अच्छे की उम्मीद करते हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया एक ज़िम्मेदार अख़बार है. अगर मीडिया इस तरह की ग़ैर ज़िम्मेदारी दिखाएगी तो हम लोग किसके ऊपर भरोसा करेंगे. हमें मीडिया से उम्मीद रहती है कि वो अच्छी ख़बर देगा, मेरे बेटे के मिलने की ख़बर देगा लेकिन यहां तो कुछ और ही हो रहा है.

नज़ीब की मां ने कहा कि मुसलमान तो देश के लिए क़ुरबानी देता है, वो गद्दारी नहीं करता. फिर मेरा बेटा कैसे आईएसआईएस ज्वॉइन कर सकता है. मैं सुना करती थी कि लोगों को फ़ंसाया जाता है, आज देख लिया मेरे बेटे को भी फंसा दिया गया. पुलिस कहती है कि आईएसआईएस से जुड़ने की कोई खबर नहीं है. मेरे बच्चे को फ़ंसाया जा रहा है. मेरा बच्चा बहुत सीधा है. आखिर उसका कसूर क्या है, क्या उसकी गलती ये थी कि वो जेएनयू में पढ़ने चला गया.

''मुस्लिम के बारे में छापी जा रही कुछ भी खबर''

जेएनयूएसयू की पूर्व उपाध्यक्ष शहला ने बताया कि यू ट्यूब पर महिलाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ की क्या सोच है, पर पूरा वीडियो है लेकिन खबर ये दिखाई जा रही है कि वो जानवर प्रेमी है. लेकिन मुस्लिम के बारे में कुछ भी खबर छापी जा रही है. शहला ने आरोप लगाया कि नजीब एक मुस्लिम है सिर्फ इसलिये उसका नाम आईएसआईएस से जोड़ा जा रहा है. जिन लोगों ने नजीब को अगवा किया उसके बारे में कोई जांच नहीं हो रही है.

''मीडिया ने बिना फैक्ट के चलाया ISIS कनेक्शन वाली ख़बर''

नजीब के वकील ने बताया कि आईएसआईएस कनेक्शन वाली ख़बर मीडिया ने बिना फैक्ट के चलाया है. जिन भी चैनल्स या प्रिंट ने ये ख़बर चलाई है. वो सफ़ाई देते हुए सही फैक्ट दिखाएं नहीं तो हम कोर्ट जाएंगे. मानहानि का केस फाइल करेंगे. नजीब के लॉयर ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस से अपील करते हैं कि वो ऐसे मीडिया हाउस पर कार्रवाई करे, मानहानि का मुकदमा दर्ज करें. अगर पुलिस नहीं करती तो हम कोर्ट जायेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget