एक्सप्लोरर

कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर

कुलगाम के चाद्दर में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद वहां पुलिस सेना, सीआरपीएफ का साझा तलाशी ऑपरेशन चलाया गया जिसके तहत ये मुठभेड़ हुई.

नई दिल्लीः जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों से आतंकियों की मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है और एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया है. कुलगाम में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद वहां पुलिस सेना, सीआरपीएफ का साझा तलाशी ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद ये मुठभेड़ हुई. जैसे ही संयुक्त टीम को इन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली उन्होंने आतंकियों  की तलाश शुरू कर दी.

जम्मू और कश्मीर के डीजीपी शेष पॉल वैद ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. कुलगाम के चाद्दर इलाके में ये मुठभेड़ हुई है.

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा उपायों के तहत चाद्दर इलाके में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले. अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले ये घटना दिखाती है कि आतंकी घाटी में आतंक फैलाने की पुरजोर कोशिशों में जुटे हुए हैं.

अभी 2 दिन पहले 22 जून को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में चार आतंकियों को ढेर कर दिया था. मारे गए चारों आतंकी आईएस (इस्लामिक स्टेट) के थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था.आतंकवादियों के साथ सुबह मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया था.

इसके अलावा बताया जा रहा है कि सरकार ने 2 दिन पहले ही ये फैसला किया है कि आतंकियों के शवों को उनको परिवार वालों को नहीं सौंपा जाएगा और किसी अनजान जगह दफना दिया जाएगा. हालांकि सरकार के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है.

पिछले काफी समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. रमज़ान के दौरान भारत की तरफ से ऑपरेशन ऑलआउट को रोके जाने के बावजूद आतंकवादियों ने आतंक फैलाने में कोई कमी नहीं की और इसी के चलते सरकार ने रमज़ान खत्म होने के बाद ऑपरेशन ऑलआउट फिर से शुरू कर दिया है और इसी के तहत 22 जून को आईएस के 4 आंतकियों के मारे जाने की खबर आई. हालांकि आईएस के आतंकियों का घाटी में मारा जाना ये दिखाता है कि इस्लामिक स्टेट भी जम्मू और कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए सक्रिय है.

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए IS के 4 आतंकी, एक जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget