एक्सप्लोरर

J&K: एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, एक महिला की मौत

पुलिस ने एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के वानीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कल शाम इलाके की घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया था.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. इस दौरान गोली लगने से एक महिला की भी मौत हो गई. पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, मारे गए आतंकवादी शोपियां में पोजू के नजदीक जम्मू एंड कश्मीर बैंक के वाहन पर 11 दिसंबर को हुए हमले समेत कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे. इस हमले में दो गार्ड मारे गए थे.

पुलिस ने एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के वानीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कल शाम इलाके की घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और खोज अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो आतंकवादी मारे गए जबकि तीसरा आतंकवादी घटनास्थल से शायद फरार हो गया.’’ उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान घायल एक महिला ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि कुछ बदमाशों ने अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव किया जिसके कारण बलों को भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस सहित जरूरी उपायों का इस्तेमाल करना पड़ा.

अधिकारी ने कहा कि लोगों को मुठभेड़ स्थल के निकट जाने से बचना चाहिए क्योंकि इलाका अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. इस बीच, पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान सेना का एक जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया.

घटना की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय आतंकवादी तनवीर अहमद के परिवार के अनुरोध पर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार ऐलान कराया लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षाबल लगातार आतंकवादियों पर गोलीबारी करते रहे और आतंकवादी भी गोलीबारी करते रहे. इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए और उनकी पहचान शोपियां के बाटा मुर्रान के तनवीर अहमद और विदेशी आतंकवादी अली उर्फ कारी के रूप में हुई है. मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल और अन्य गोला बारुद बरामद किए गए.’’

प्रवक्ता ने बताया कि तीसरा आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया. उन्होंने कहा, ‘‘मुठभेड़ में मंजूर अहमद मीर नामक व्यक्ति की पत्नी रुबी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसने बाद में पुलवामा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया.’’ अधिकारी ने बताया कि नौ नागरिक घायल हुए जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
Explained: न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का गणित क्या?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget