एक्सप्लोरर

J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर किए

सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्यों के बीच आज हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकियों में संगठन का एक कमांडर शामिल है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोपोर के चेक-ए-ब्राथ क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह वहां घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. उनकी पहचान गलूरा हंडवारा के रहने वाले परवेज अहमद वानी और शेलपोरा ब्राड, सोपोर के रहने वाले नईम अहमद नजर के रूप में हुई है. वानी उत्तर कश्मीर में संगठन का कमांडर था.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके असॉल्ट रायफल, तीन एके मैगजीन, 90 एके राउंड, एक इंसास रायफल, एक इंसास मैगजीन, 13 इंसास राउंड और दूसरी चीजें जब्त की गईं. उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों आतंकी कई देश विरोधी और समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त थे. वानी 2015 में इलाके के एक मोबाइल टावर को निशाना बनाकर किए गए सिलसिलेवार धमाकों, 2013 में हंडवारा बाजार में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और पिछले साल लंगेट पुलिस थाने पर हुए हमले में संलिप्त था.

अनंतनाग में आतंकी हमला, CRPF के चार जवान घायल

वहीं एक दूसरी घटना में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें ये जवान घायल हुए. उन्होंने कहा कि घायल जवानों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget