एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 30 किलो हेरोइन के साथ 5 करोड़ कैश बरामद

Intern-State Drug Racket: जम्मू कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 30kg हेरोइन के साथ पंजाब के ड्रग पैडलर को करीब 5 करोड़ कैश के साथ गिरफ्तार किया है.  

Inter-state Drug Racket Busted: जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir PoliceP) ने ड्रग तस्करों के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 30 किलो हेरोइन के साथ पंजाब के एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से करीब 5 करोड़ रुपये का कैश भी बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि नशे की इस खेप को पाकिस्तान से पंजाब भेजा गया था.

जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह मामला 30 सितंबर को उस वक्त सामने आया, जब ड्रग की बड़ी खेप के साथ कश्मीर से जम्मू की तरफ एक काफिला रवाना हुआ था. इस काफिले को रामबन में पकड़ा गया था. ड्रग पैडलर की गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाई गईं.  

डीजीपी के मुताबिक पुलिस ने कश्मीर के कुपवाड़ा से पंजाब की तरफ जा रही एक इनोवा से इस 30 किलो ड्रग्स की बरामदगी की. इसके बाद में मामले के सभी लिंक खंगाले गए. इसका सुराग कुपवाड़ा जिले में मिला, जहां से इस ड्रग्स की कंसाइनमेंट को पंजाब के नशा कारोबारी को सौंपा गया था. पुलिस ने इस मामले में कुपवाड़ा के 4 लोगों को भी पकड़ा है. 

'पंजाब पुलिस के साथ जम्मू पुलिस की छापेमारी'
डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस मामले के फॉरवर्ड लिंक टटोला गया और जम्मू पुलिस पंजाब के लुधियाना तक पहुंची. वहां पर पंजाब पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई, जिसके बाद पुलिस को नशे की कुछ और खेप मिलीं. इसमें इस गिरोह का सरगना मनजीत सिंह भी गिरफ्तार हुआ.

'वाहनों के करीब 40 नंबर प्लेट बरामद' 
पुलिस को मनजीत सिंह के पास से एक रिवाल्वर और 5 करोड़ कैश बरामद किया गया. इसके इलावा पुलिस को वाहनों के करीब 40 नंबर प्लेट, पंजाब पुलिस के अलग-अलग बैज और कुछ राजनीतिक दलों के झंडे भी मिले हैं. इस गिरोह का सरगना पुश्तैनी तौर से इस काम को अंजाम दे रहा था और इसमें पंजाब का बड़ा ग्रुप सक्रिय है. उसको जल्द ही बेनकाब किया जाएगा.  

'फलों के वाहनों से भी करते थे ड्रग्स की सप्लाई'
डीजीपी ने दावा किया कि नशे की खेप को कश्मीर से पंजाब तक पहुंचाने के लिए न केवल ड्रोन्स का बल्कि फलों के वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था. जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए आरोपी अलग-अलग नंबर प्लेट्स लगाकर वाहन चलाते थे. 

'नशे का कारोबार का बड़ा सोर्स है पाकिस्तान'
जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने दावा किया कि नशे का सोर्स पाकिस्तान है और इसकी तस्करी वहां से होती है. जम्मू कश्मीर के रूट को बार-बार इस्तेमाल करके पाकिस्तान की एजेंसी और आतंकी संगठन इस तस्करी को टेरर नेटवर्क के जरिए इस्तेमाल करते हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों से 39 केस ऐसे हुए हैं, जिनमें नार्को टेरर देखा गया है और 70 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. चार क्विंटल के करीब नशे की खेप को बरामद किया गया. करीब 100 के आसपास हथियार पकड़े गए हैं. 

'नशे के कारोबार पर तेजी से कसा जा रहा शिकंजा' 
डीजीपी के मुताबिक वर्तमान में पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो इस साल अब तक 1915 मामले दर्ज किए गए और 2642 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, 2018 में 928 केस रजिस्टर्ड हुए थे, जबकि 1308 लोग गिरफ्तार हुए थे. 2018 में जहां 40 किलो मादक पदार्थ बरामद हुआ था. वहीं, इस साल अब तक 240 किलो नशे की खेप बरामद की जा चुकी है. 

यह भी पढ़ें: Gujarat News: NCB ने ISRO सैटेलाइट इमेज का यूज कर ड्रग माफिया की संपत्ति को किया ट्रैक, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर साथ, परिसीमन के प्रावधानों के खिलाफ वोट करेगा विपक्ष, लोकसभा में आज होगी बहस
महिला आरक्षण पर साथ, परिसीमन के प्रावधानों के खिलाफ वोट करेगा विपक्ष, लोकसभा में आज होगी बहस
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
राम की नगरी अयोध्या क्यों पहुंचे कांग्रेस के विधायक, कैबिनेट विस्तार से पहले ये है बड़ी वजह
राम की नगरी अयोध्या क्यों पहुंचे कांग्रेस के विधायक, कैबिनेट विस्तार से पहले ये है बड़ी वजह
आज पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक, अखिलेश, राहुल खिलाफ, मायावती दे रहीं पीएम मोदी का साथ, पढ़ें बड़ी बातें
आज पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक, अखिलेश, राहुल खिलाफ, मायावती दे रहीं पीएम मोदी का साथ, पढ़ें बड़ी बातें

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम की नगरी अयोध्या क्यों पहुंचे कांग्रेस के विधायक, कैबिनेट विस्तार से पहले ये है बड़ी वजह
राम की नगरी अयोध्या क्यों पहुंचे कांग्रेस के विधायक, कैबिनेट विस्तार से पहले ये है बड़ी वजह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
US Iran War News Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
Embed widget