एक्सप्लोरर

J&K: 'नीच' पाकिस्तान ने पुंछ में दो बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से सुबह में करीब तीन घंटे तक दिगवार सेक्टर के तीन गांवों में फायरिंग दर्ज की गई. इससे सीमावर्ती इलाके के बाशिंदे दहशत में आ गए.

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आज दो बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया. पाक सेना ने बगैर उकसावे के सीमा पार से अंधाधुंध फायरिंग की, अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया. एक अधिकारी ने बताया कि एलओसी की पहरेदारी कर रहे भारतीय सैनिकों ने फायरिंग का जवाब दिया, लेकिन किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है.

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से सुबह में करीब तीन घंटे तक दिगवार सेक्टर के तीन गांवों में फायरिंग दर्ज की गई. इससे सीमावर्ती इलाके के बाशिंदे दहशत में आ गए. अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से पुंछ के खारी करमारा सेक्टर में शाम को फिर से फायरिंग शुरू हो गई. आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी.

पास के राजौरी जिले में भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई. नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू किए जाने के बाद ऐसा हुआ.

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले 23 दिसंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने थल सेना के एक गश्ती दल पर राजौरी जिले के केरी सेक्टर में फायरिंग की थी. इसमें एक मेजर और और तीन सैनिक शहीद हुए थे. वहीं, 24 दिसंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में अग्रिम चौकियों और गांवों को करीब चार घंटे तक निशाना बनाया था, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी.

भारतीय सैनिकों ने भी 25 दिसंबर को रावलकोट के रूख चाकरी सेक्टर में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और एक अन्य को घायल कर दिया. जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 881 घटनाएं दर्ज की गई. इसमें 34 लोग मारे गए.

अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस साल 10 दिसंबर तक 771 बार और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नवंबर अंत तक 110 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. वहीं, साल 2016 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 449 घटनाएं दर्ज की गई थी. पाकिस्तान के साथ भारत की 3,323 किमी लंबी सीमा लगी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget