एक्सप्लोरर

गिरफ्तार किए गए डीएसपी से वापस लिया गया जम्मू-कश्मीर पुलिस का बहादुरी पदक

डीएसपी दविंदर सिंह को नवीद बाबू और अलताफ नाम के आतंकवादियों के साथ शनिवार को हिरासत में लिया गया था. देवेंद्र सिंह के घर से दो पिस्तौल और एक एके-47 भी राइफल जब्त की गई थी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकलने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह को बहादुरी के लिए दिया गया शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक बुधवार को ‘‘वापस’’ ले लिया. सरकारी आदेश के अनुसार, निलंबित अधिकारी का कदम विश्वासघात के बराबर है और उससे बल की छवि खराब हुई है.आदेश के अनुसार, सिंह को 2018 मे पुलिस पदक दिया गया था.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि अगर आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी के तार संसद हमले से जुड़ते हैं, तो उसकी भी जांच होगी. पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसर को फिलहाल निलंबित किया गया है और उसके निष्कासन की सिफारिश भी सरकार को की गयी है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह पर बड़ा बयान दिया है. आज जम्मू में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस हाल के मामले की जांच बड़ी गहराई से कर रही है. उनके मुताबिक अगर इस जांच के दौरान कुछ पहलू 2001 में संसद पर हुए हमले से जुड़ते हैं या उस हमले का ज़िक्र आता है तो उसकी भी जांच होगी.

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक जिस काम में आरोपी अधिकारी शामिल था उसके चलते उसका निलंबन हो चुका है. साथ ही पुलिस ने उसके निष्कासन की भी सिफारिश सरकार से की है, जिसपर फैसला सरकार को लेना है. पुलिस का यह भी दावा है कि इसके साथ ही आरोपी अफसर को जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक पुलिस मैडल पुलवामा पुलिस लाइन पर फिदायीन हमले के दौरान आतंकियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही के लिए दिया गया था. जिसे वापस लेने की सिफारिश भी पुलिस करेगी.

आरोपी डीएसपी दविंदर सिंह के पुराने रिकॉर्ड पर पुलिस मुखिया ने दावा किया कि अगर किसी अधिकारी या जवान के खिलाफ कोई भी शिकायत आती है तो अधिकारी समय समय पर उसपर कार्यवाही होती है. आरोपी डीएसपी पर भी जब जब कोई शिकायत मिली तो उसपर जांच हुई और कुछ शिकायतों पर अमल करते हुए इस अधिकारी को अपनी जगह से निकला भी गया है. उन्होंने कहा कि अभी जो आपराधिक षड्यंत्र इस अधिकारी ने रचा है उसके लिए उसके साथ आतंकियों जैसा सुलूक किया जायेगा. अगर आरोपी अधिकारी ने पहले भी कोई गलती की है तो उसकी भी जांच होगी.

पुलिस का दावा है कि हमारी अंदरूनी जांच में इस अफसर के आतंकी लिंक का खुलासा हाल ही में हुआ और उसी के मुताबिक हमने कार्यवाही की. उनके मुताबिक इस अधिकारी पर पुलिस ने खुद निगरानी रखी, खुद यह सारा ऑपरेशन किया, खुद पुलिस ने आपने ही अधिकारी को पकड़ा जिससे साफ़ है कि पुलिस खुद यह चाहती है कि अगर फोर्स या देश का नाम कोई अधिकारी खराब करता है तो उसे पकड़ा जाये. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अंदाज़े नहीं लगाने चाहिए. डीजीपी ने इस मामले पर हो रही राजनीति को भी दुर्गभाग्यपूर्ण बताया.

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष ने कहा- इस लड़ाई में कश्मीर को नहीं भूल सकते

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आज मनीष सिसोदिया भरेंगे नामांकन, कांग्रेस कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: एथनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Exclusive: एथनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Explained: कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना करके सज रहे 'नफरती बाजार'?
कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना कर सजे 'नफरती बाजार'?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget