एक्सप्लोरर

J&K: विधानसभा भंग करने के बाद बोले गर्वनर- चीजें हाथ से निकलती देख किया अपवित्र गठबंधन, मैंने जनता के पक्ष में लिया फैसला

आपको बता दें कि बीते जून महीने में जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार गिर गई थी, तब से वहां राष्ट्रपति शासन लागू है. कल जैसे ही नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट तेज़ हुई, राज्यपाल ने सूबे की विधानसभा भंग कर दी. जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का कार्यकाल छह साल का है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की राजनीति में अचानक उथल पुथल मच गई है. कल विपक्षी पार्टियों (नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी) ने सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल को चिट्ठी लिखी. इस दावे के 41 मिनट के अंदर ही राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने का आदेश जारी कर दिया. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने राज्यपाल के फैसले को अलोकतांत्रिक बताया. अब इस पूरे मामले पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पहली प्रतिक्रिया आई है, राज्यपाल ने कहा है मैंने किसी के साथ पक्षपात नहीं किया. मेरा फैसला जम्मू कश्मीर की जनता के पक्ष में है.

राज्यपालप सत्यपाल मलिक ने कहा, ''मैं प्रदेश में टूट-फूट से, खरीद-फरोख्त से या दवाब से कोई सरकार बनेगी मैं उसके पक्ष में नहीं हूं. मैं इसके बदले चाहूंगा कि चुनाव हो, चुनी हुई सरकार आए और वो प्रदेश को चलाए. पिछले 15 दिन से मुझे शिकायकतें आ रही थीं कि खरीद-फरोख्त हो रही है, विधायकों को डराया धमकाया जा रहा है. महबूबा जी से खुद मुझ से इस बात की शिकायत की थी कि मेरे विधायकों को डराया जा रहा है. दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा था कि बड़े पैमाने पर रुपया बांटने की तैयारी चल रही है.''

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, ''ये सारी जीचें जानते हुए मैं ये नहीं कर सकता था कि किसी को सरकार बनाने का मौका दे दूं और फिर वो बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त हो और फिर प्रदेश अस्थिर हो जाए. कुछ ताकतें हैं जो लोकतंत्र नहीं चाहतीं. इन ताकतों को जब लगा कि चीजें हमारे हाथ से निकल रही हैं तो अपवित्र गठबंधन करके मेरे सामने आ गए. मैंने किसी के साथ पक्षपात नहीं किया, दूसरे पक्ष को भी नहीं सुना. मैंने जम्मू कश्मीर की जनता के पक्ष में काम किया है.''

जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग: जानें, गुलाम नबी, महबूबा, उमर और अखिलेश ने BJP पर हमला करते हुए क्या कुछ कहा

बीजेपी नेता का एनसी, कांग्रेस और पीडीपी पर हमला बीजेपी नेता और जम्मू-कश्मीर के पार्टी प्रभारी राम माधव ने कहा कि पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने सीमापार से आए आदेश के अनुसार स्थानीय चुनाव का बहिष्कार किया. यह संभव है कि अब जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए सीमा पार से निर्देश मिला हो. हम किसी भी गलत कोशिशों को कामयाब नहीं होने देंगे.

उमर अब्दुल्ला ने राम माधव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ''मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप आरोपों को साबित करें. RAW, NIA और IB आपके कमांड (सीबीआई भी आपका तोता है) में है. इसलिए अगर हिम्मत है तो आप सबूत आम आदमी के सामने रखें. अगर यह आरोप साबित नहीं कर सकते हैं तो माफी मांगें.''

जम्मू कश्मीर: जानिए- वो कारण चार कारण जिसके आधार पर राज्यपाल ने सरकार बनाने से महबूबा का रास्ता रोका

महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को चिट्ठी में क्या लिखा? महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस और नेशनल के समर्थन का दावा करते हुए चिट्ठी भेजी. महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को लिखा, ''आप जानते हैं कि 29 विधायकों के साथ पीडीपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है. आपको मीडिया के जरिए पता लगा होगा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस भी सरकार बनाने में हमारा समर्थन करने की इच्छा रखती हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 15 और कांग्रेस के 12 विधायक हैं. सभी मिलकर हमारी संख्या 56 हो जाती है. मैं अभी श्रीनगर में हूं और मेरे लिए आपसे अभी मुलाकात संभव नहीं है. इस पत्र के जरिए हम आपको ये सूचित कर रहे हैं कि हम सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जल्द ही आपसे मिलना चाहते हैं.''

जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग किए जाने पर कांग्रेस बोली- राज्यपाल के फैसलों को कोर्ट में चुनौती दें महबूबा मुफ्ती

राज्यपाल ने अपने फैसले में गिनाए चार कारण राज्यपाल ने अपने आदेश में विधानसभा भंग करने के पीछे चार प्रमुख कारण बताए हैं. पहला कारण, विरोधी राजनीतिक विचारधारा वाले दलों के गठबंधन से स्थाई सरकार बनने के आसार कम हैं. दूसरा कारण, सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका है.

तीसरा कारण, खंडित जनादेश से स्थाई सरकार बनाना संभव नहीं है, ऐसी पार्टियों का साथ आना जिम्मेदार सरकार बनाने की बजाए सत्ता हासिल करने का प्रयास है. चौथा कारण, जम्मू कश्मीर की नाजुक सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा बलों के लिए स्थाई और सहयोगात्मक माहौल की जरूरत है.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget