एक्सप्लोरर

J&k स्थानीय चुनाव: पहले चरण का मतदान कल, सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

कश्मीर घाटी में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं. सुरक्षा बलों ने सुरक्षा जांच और गश्त बढ़ा दी है जिससे लोगों में मतदान को लेकर किसी तरह का डर न रहे. घाटी में 8 अक्टूबर को स्थानीय चुनाव में पहले चरण की वोटिंग होनी है.

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं. सुरक्षा बलों ने सुरक्षा जांच और गश्त बढ़ा दी है जिससे लोगों में मतदान को लेकर किसी तरह का डर न रहे. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. कश्मीर में 8 अक्टूबर को स्थानीय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है. इसी के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मतदान को सुगमतापूर्वक संपन्न कराने के लिये सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं.’’ उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने मतदान के मद्देनजर शहर और घाटी के दूसरे इलाकों में गाड़ियों की जांच, तलाशी और इलाके में गश्त बढ़ा दी है.

पहले चरण का मतदान कल (8 अक्टूबर) को है

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में कई चेक-प्वाइंट बनाए गए हैं जहां गाड़ियों की जांच की जा रही है. गाड़ियों की जांच के लिये खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई अप्रिय घटना न हो.’’ उन्होंने कहा कि मतदान के लिये सुरक्षित माहौल देना एक चुनौती थी लेकिन विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल है और घाटी के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिये कई कदम उठाए गए हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम पूर्ण सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. अधिकतर उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और कुछ को सुरक्षा भी प्रदान की गई है. इलाके को पुलिस गश्ती और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मौजूदगी से सुरक्षित किया जा रहा है और इसके साथ ही गश्त भी बढ़ाई गई है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की तैनाती पर काम किया गया है और संवेदनशील इलाकों का ध्यान रखा गया है.

अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सख्त है और उनके आसपास मजबूत सुरक्षा घेरा है. कश्मीर में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक रविदीप सिंह शाही ने कहा कि समूची कश्मीर घाटी में माहौल नियंत्रण में है और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने की कोशिश की जा रही है जिससे वे बेखौफ होकर मतदान के लिये आ सकें.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में चार चरणों में स्थानीय चुनाव होने हैं जिसका पहला चरण कल यानी 8 अक्टूबर को होगा. दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में मतदान क्रमश: 10,13 और 16 अक्टूबर को डाले जाएंगे. इन चुनावों के वोटों की गिनती 20 अक्टूबर को होगी. जम्मू कश्मीर में अंतिम पंचायत चुनाव 2011 में ही हुआ था.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: कुत्ते को छू कर निकला ऑटो तो कर दी चालक की हत्या पैसे को लेकर हुई बहस में मां की हत्या का आरोपी मॉडल बेटा गिरफ्तार ओपिनियन पोल: MP में खत्म होगा कांग्रेस का वनवास, बहुमत के साथ बना सकती है सरकार देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget